फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के 9 दिनों में मां को पहनाएं इन रंगों के वस्त्र, हर मनोकामना होगी पूरी 

Sat, 17 Oct 2020 04:08 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
17 अक्तूबर, शनिवार यानी आज से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां की पूजा- अर्चना करने से मां का आर्शाीवद मिलता है। नवरात्रि के दौरान मां का श्रृंगार भी विशेष तरह से किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे नवरात्रि के 9 दिनों में मां को किन रंगों के वस्त्र पहनाने चाहिए। मां को अलग- अलग रंग के वस्त्र पहनाने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए नवरात्रि के 9 दिनों में मां को किन रंगों के वस्त्र पहनाएं...
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
प्रथम दिन
  • नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों को मां को भूरे रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। नवरात्रि के प्रथम दिन मां को भूरी साड़ी पहनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री को भूरा रंग पसंद है।
 
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है - फोटो : social media
दूसरा दिन
  • नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों को मां को नारंगी रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता ब्रह्मचारिणी को नारंगी रंग पसंद है।

4 of 10
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
तीसरा दिन
  • नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा को सफेद रंग पसंद है।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है - फोटो : social media
चौथा दिन
  • नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है। नवरात्रि के चौथे दिन भक्तों को मां को लाल रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा को लाल रंग पसंद है।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा- अर्चना की जाती है - फोटो : social media
पांचवां दिन
  • नवरात्रि के पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां को नीले रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता स्कंदमाता को नीला रंग पसंद है।
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा का विधान है - फोटो : social media
छठा दिन
  • नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा का विधान है। नवरात्रि के छठे दिन भक्तों को मां को पीले रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी कात्यायनी को पीला रंग पसंद है।

8 of 10
नवरात्रि के सांतवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है - फोटो : social media
सांतवां दिन
  • नवरात्रि के सांतवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। नवरात्रि के सांतवें दिन भक्तों को मां को लाल रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मां कालरात्रि को लाल रंग पसंद है।

9 of 10
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
आठवां दिन
  • नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां को मोरपंखी रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को मोरपंखी रंग पसंद है।
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
अंतिम दिन
  • नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री को लाल और पीला रंग पसंद है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां को लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें