फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के भल्लाल देव "राणा दग्गुबाती" और मिहिका बजाज की होने वाली है शादी, देखें हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें

Fri, 07 Aug 2020 12:55 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती की शादी मिहिका बजाज के साथ होने जा रही है - फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती साउथ के काफी मशहूर अभिनेता हैं। राणा दग्गुबाती ने बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बाहुबली के भल्लाल देव आगामी 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राणा दग्गुबाती की शादी मिहिका बजाज के साथ होने जा रही है। शादी से कुछ दिन पहले से ही प्री- वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो जाती है। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। अगली स्लाइड्स में देखिए राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की प्री- वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
हेल्दी सेरेमनी में मिहिका ने पीले रंग का पारंपरिक लहंगा पहना हुआ था - फोटो : instagram
हल्दी सेरेमनी में मिहिका ने पीले रंग का पारंपरिक लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे को फैशन डिजाइनर आनंद काबरा ने डिजाइन किया था। लहंगे की चोली और दुपट्टे को काफी खूबसूरती से डिजाइन किया हुआ था। मिहिका हल्दी सेरेमनी में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं राणा दग्गुबाती और मिहिका साथ में काफी खुश लग रहे हैं। राणा दग्गुबाती के इस स्टाइल की उनके फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती ने हल्दी सेरेमनी वाइट शर्ट और धोती पहनी थी - फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती ने हल्दी सेरेमनी में वाइट शर्ट और धोती पहनी थी। राणा दग्गुबाती इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। इंस्टाग्राम पर राणा दग्गुबाती और मिहिका के फैंस को उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

4 of 5
मिहिका का यह स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है - फोटो : instagram
मिहिका का यह स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है। मिहिका ने सटल मेकअप किया हुआ है। मिहिका ने लाइट पिंक लिपिस्टिक और शॅार्प आइलाइनर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका के इस हल्दी सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीब दोस्त शामिल हुए थे - फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती और मिहिका के इस हल्दी सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीब दोस्त शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर लोगों ने राणा दग्गुबाती और मिहिका की हेल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को काफी पसंद किया। आपको बता दें शादी में कोरोना से बचाव के लिए सभी दिशा- निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें