आज 22 जनवरी का दिन हर किसी के लिए काफी अहम और खास है। इस दिन सदियों के इंतजार के बाद रामलला दोबारा अपने स्थान पर विराजित होंगे। ऐसे में पूरी अयोध्या नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर को इतना खूबसूरत सजाया गया कि आप उसे देखकर नजरें नहीं हटा सकते। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
ऐसा रहा पीएम का लुक
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान भी शुरू हो गया है। जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पारंपरिक परिधान में नजर आए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट रंग का कुर्ता और धोती पहनी है। इसके साथ ही हाफ जैकेट से उन्होंने अपना लुक पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक सिल्क फैब्रिक का एक गमछा भी धारण किया है। उनका ये पारंपरिक लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
पूजा के वक्त पहना जाता है कुर्ता
अगर भारतीय परंपरा की बात करें जब भी कहीं कोई पूजा या अनुष्ठान होता है, तो वहां पुरुष और महिलाओं को पारंपरिक परिधान ही पहनने की सलाह दी जाती है। इसमें महिलाओंं के लिए साड़ी और पुरुषों के लिए या तो धोती-कुर्ता या फिर कुर्ता पायजामा बेहतर विकल्प माना जाता है।
84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
आपको बता दें कि
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही इस दौरान वहां पिछले सात दिनों से अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले सभी यजमान और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।