फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा था- कभी नहीं कर पाएंगी डांस, आज मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड बन रचा इतिहास

Sun, 16 Dec 2018 02:28 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
miss india world wide - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी को न्यूजर्सी के फोर्ड्स सिटी में आयोजित समारोह में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड-2018 चुना गया। भारतीय मूल के लोगों की 27वीं वार्षिक वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की साक्षी सिन्हा और ब्रिटेन की अनुशा सरीन को क्रमश: पहला और दूसरा रनर अप चुना गया है।
विज्ञापन

miss india world wide - फोटो : twitter
न्यूयॉर्क स्थित इंडिया फेस्टिवल कमेटी (आईएफसी) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को प्रवासी भारतीय समुदाय की सबसे पुरानी और बड़ी सौंदर्य प्रतिस्पर्धा माना जाता है।

miss india world wide - फोटो : twitter
फिलहाल 22 वर्षीय श्री को 12 साल की उम्र में डॉक्टरों ने कहा था कि पेसमेकर लगाए जाने के बाद वह कभी नृत्य नहीं कर पाएंगी लेकिन प्रतियोगिता जीतने वाली श्री ने कहा कि आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए।

miss india world wide - फोटो : instagram
पंद्रह साल की उम्र में अपना गैर सरकारी संगठन शुरू करने वाली श्री ने कहा, ‘‘मैं इस बात में विश्वास रखती हूं कि आपकी विरासत इस बात से तय होगी कि आप दूसरों को कैसा महसूस कराते हैं और अपने जीवनकाल में क्या सकारात्मक बदलाव लाते हैं।’’ इस वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता में करीब 17 देशों की भारतीय सुंदरियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

miss india world wide - फोटो : instagram
हरियाणा की रहने वाली मंदीप कौर संधू को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 चुना गया। एक बेटे की मां संधू ने शादी के पहले वर्ष के दौरान ही एक सड़क हादसे में अपने पति को खो दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें