फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन को तैयार करने में लगे थे 1826 घंटे, जड़े गए थे 24 लाख मोती

Thu, 03 Jan 2019 06:30 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
priyanka chopra - फोटो : instagram
विज्ञापन
भले ही प्रियंका की शादी को एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी शादी से जुड़ी डिटेल्स आनी बंद नहीं हो रही हैं। हाल ही में शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई थीं और अब प्रियंका के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन का मेकिंग वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके इस गाउन की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

यह तो आप सभी जानते हैं कि क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।
 

प्रियंका के इस खूबसूरत गाउन का यह मेकिंग वीडियो डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि इस गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। साथ ही इस पर पति और पेरेंट्स का नाम भी लिखा हुआ था।
 

प्रियंका ने गाउन के साथ अपने सिर पर 75 फुट लंबी खूबसूरत वेल लगाई थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। किसी यूजर ने प्रियंका के गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया था तो कोई मच्छरदानी बता रहा था।
 
विज्ञापन

बता दें प्रियंका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए इस गाउन के साथ पीप-टो हाईहील्स कैरी की थी, जो Jimmy Choo ब्रांड की थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस गाउन को ट्राई करती नजर आ रही हैं। गाउन को पहनने के बाद प्रियंका का पहला रिएक्शन कैसा था इसके लिए देखें वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें