एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मार ली। जंगल बुक में अपनी अवाज देने के बाद प्रियंका काफी चर्चा में हैं। अब खबर है कि प्रियंका को टाइम मैगजीन ने अपने 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया है। साथ ही अपने कवर पर जगह दी है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल से दी।
What a way to start the day! #Time100’s list of achievers! Humbled, overwhelmed and feeling so blessed! pic.twitter.com/oFp9pGlHLI
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 21, 2016
हॉलीवुड के बड़े अपने बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते वो काफी देश-दुनिया में शोहरत बटोर रही है। साथ ही हाल ही में उन्हें देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री से भी नवाजा गया। प्रियंका चोपड़ा को ऐक्टर्स की केटेगरी में चयनित किया गया। प्रियंका ने लिखा है कि इससे अच्छी दिन की शुरुआत क्या हो सकती है। टाइम के एचीवर्स की लिस्ट में शामिल होकर बहुत आभारी, खुश और गर्व महसूस कर रही हूं।
टाइम मैगजीन हर साल दुनिया भर से 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करता है।