फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Makeup Tips: बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

Tue, 04 Aug 2026 10:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Your Makeup Last Longer: अगर आप चाहती हैं कि बारिश, उमस और पसीने के बावजूद आपका मेकअप सुबह से शाम तक फ्रेश और ग्लोइंग बना रहे, तो इन आसान और असरदार टिप्स को अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।
विज्ञापन
बारिश के लिए वाटरप्रूफ मेकअप टिप्स - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवांगी चन्द्रवंशी

विज्ञापन


Waterproof Makeup Tips: बरसात का मौसम जहां ठंडी फुहारों और हरियाली की सौगात लेकर आता है, वहीं बढ़ी हुई नमी और पसीना मेकअप को जल्दी खराब कर देते हैं। अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि केवल महंगे वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स ही इस समस्या का समाधान हैं, जबकि सच यह है कि सही मेकअप तकनीक और कुछ आसान ब्यूटी टिप्स अपनाकर सामान्य प्रोडक्ट्स से भी मेकअप लुक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाया जा सकता है। अगर आप चाहती हैं कि बारिश, उमस और पसीने के बावजूद आपका मेकअप सुबह से शाम तक फ्रेश और ग्लोइंग बना रहे, तो इन आसान और असरदार टिप्स को अपनी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।


स्किन प्रेप, आइसिंग का कमाल

  • मेकअप की शुरुआत हमेशा स्किन प्रेप से करें।
  • चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह साफ करें, ताकि ऑयल और गंदगी हट जाए।
  • इसके बाद कूलिंग टोनर या गुलाब जल का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन को ताजगी मिले।
  • फिर ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन हाइड्रेट तो रहे, लेकिन चिपचिपी न हो।
  • इसके बाद 3-5 मिनट की आइसिंग करें।
  • आइसिंग स्किन के पोर्स को टाइट करती है।
  • मेकअप को लंबे समय तक टिकाने में मदद करती है, खासकर उमस भरे मौसम में।

विज्ञापन

प्राइमर और हल्का बेस

  • अब त्वचा पर सिलिकॉन-बेस्ड प्राइमर लगाएं, खासकर टी-जोन (माथा, नाक और ठोड़ी) पर, जहां मेकअप जल्दी खराब होता है।
  • यह स्किन की सतह को स्मूद बनाकर फाउंडेशन को बेहतर तरीके से सेट करता है।
  • इसके बाद हल्का बेस चुनें।
  • दिन के समय बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइस्चराइजर बेहतर रहेगा।
  • भारी फाउंडेशन और ज्यादा लेयरिंग से बचें, क्योंकि यह नमी में पिघलकर पैची लुक देता है।
  • ब्लेंडिंग के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।


कंसीलर और पाउडर अहम

  • कंसीलर का उपयोग बहुत सीमित मात्रा में करें और केवल उन्हीं जगहों पर लगाएं, जहां जरूरत हो, जैसे अंडर-आई एरिया या दाग-धब्बों पर।
  • ज्यादा कंसीलर लगाने से क्रीजिंग हो जाती है।
  • इसे तुरंत ट्रांसलूसेंट पाउडर से सेट करें, ताकि यह जगह पर लॉक हो जाए।
  • हल्का सेटिंग पाउडर पूरे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है, ताकि ऑयल कंट्रोल में रहे और मेकअप ज्यादा देर तक फ्रेश दिखे।


फाइनल सेटिंग

  • इस मौसम वाटरप्रूफ मस्कारा, काजल और आईलाइनर का ही इस्तेमाल करें।
  • क्रीम बेस्ड ब्लश और ब्रॉन्जर से बचें, इसकी जगह लिक्विड या टिंटेड प्रोडक्ट्स चुनें।
  • अंत में एक अच्छा सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं, जो पूरे मेकअप को लॉक करेगा।
  • साथ ही टच-अप के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर और मिनी सेटिंग स्प्रे पास रखें, ताकि जरूरत होने पर मेकअप सेट किया जा सके।


विशेषज्ञ की राय : सही तरीका अपनाएं

मेकअप आर्टिस्ट कनिका गौरव टंडन कहती हैं कि नॉर्मल मेकअप को वाटरप्रूफ बनाने के लिए सबसे पहले ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं, फिर लॉन्ग-वेयर फाउंडेशन और कंसीलर को हल्के हाथों से ब्लेंड करें। क्रीम प्रोडक्ट्स पर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर सेट करें। इसके बाद वाटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा और ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक चुनें। अंत में पूरे चेहरे पर अच्छी गुणवत्ता वाला सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप पसीने, नमी और हल्की बारिश में भी लंबे समय तक टिकता है और ताजा दिखता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें