फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Hair Care: बारिश में बालों में नारियल तेल लगाना चाहिए या नहीं? कहीं बढ़ न जाए हेयर फाॅल

Sat, 15 Aug 2026 11:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coconut Oil Benefits And Risks: अगर स्कैल्प पहले से बहुत ऑयली है या डैंड्रफ और फंगल समस्या है, तो ज्यादा तेल लगाने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए मानसून में नारियल तेल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी स्कैल्प की स्थिति के अनुसार इसका इस्तेमाल करना बेहतर है।
विज्ञापन
नारियल तेल बालों में लगाएं या नहीं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Coconut Oil for Hair in Monsoon: बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण बालों और स्कैल्प की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में कई लोगों को बाल चिपचिपे होने, डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मानसून में बालों में नारियल का तेल लगाना चाहिए या इससे बाल ज्यादा झड़ सकते हैं?

विज्ञापन


दरअसल, नारियल तेल बालों की देखभाल में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है और यह बालों की नमी बनाए रखने तथा बालों को होने वाले कुछ तरह के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में इसे लगाने का तरीका और मात्रा महत्वपूर्ण हो सकती है।

अगर स्कैल्प पहले से बहुत ऑयली है या डैंड्रफ और फंगल समस्या है, तो ज्यादा तेल लगाने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए मानसून में नारियल तेल पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी स्कैल्प की स्थिति के अनुसार इसका इस्तेमाल करना बेहतर है।
विज्ञापन


क्या बारिश में नारियल तेल लगाना चाहिए?

  • बारिश में नारियल तेल जरूर लगाना चाहिए। 
  • सामान्य तौर पर बारिश के मौसम में नारियल तेल लगाया जा सकता है।
  • लेकिन इसे बहुत ज्यादा मात्रा में लगाकर लंबे समय तक स्कैल्प पर छोड़ना जरूरी नहीं है।
  • नारियल तेल बालों के शाफ्ट में प्रवेश कर सकता है और बालों में प्रोटीन लॉस को कम करने में मदद कर सकता है।
  • हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि यह हर तरह के हेयर फॉल का इलाज है।


क्या नारियल तेल लगाने से बाल झड़ते हैं?

  • सीधे तौर पर नारियल तेल बाल झड़ने का सामान्य कारण नहीं माना जाता।
  • लेकिन कुछ लोगों में स्कैल्प पर तेल लगाने के बाद खुजली, जलन या डैंड्रफ जैसी समस्या बढ़ सकती है।
  • ऐसी स्थिति में बाल टूटने या झड़ने की समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है।
  • बाल झड़ने के पीछे आनुवंशिक कारण, हार्मोनल बदलाव, तनाव, पोषण की कमी, स्कैल्प की समस्या और कई अन्य कारण हो सकते हैं।


मानसून में नारियल तेल लगाने का सही तरीका

  • जरूरत के हिसाब से थोड़ी मात्रा में तेल लगाएं।
  • बहुत ज्यादा तेल लगाकर स्कैल्प को चिपचिपा न रखें।
  • तेल लगाने के बाद बालों को अच्छी तरह धो लें।
  • गीले बालों में जोर से कंघी न करें।
  • अगर डैंड्रफ या स्कैल्प में खुजली बढ़ रही है, तो तेल का इस्तेमाल रोककर विशेषज्ञ से सलाह लें।
  • लगातार या अचानक बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जांच कराएं।

नोट: बारिश के मौसम में नारियल तेल बंद करने की जरूरत नहीं, लेकिन स्कैल्प की स्थिति देखकर इस्तेमाल करना चाहिए। अगर तेल लगाने के बाद खुजली, लालिमा, पपड़ी या बाल झड़ने की समस्या बढ़ती है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें