फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल से पूछा गया पीएम मोदी से मिलेंगी तो क्या होगा सवाल? जवाब हुआ इंटरनेट पर वायरल

Fri, 18 Oct 2019 07:06 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन

ये गलतफहमी काफी लोगों में है कि सौंदर्य प्रतियोगिता सिर्फ सौंदर्य और फैशन के लिए बनी होती है। हालांकि ऐसा होता नहीं है। दरअसल, सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खूबसूरती के साथ-साथ त्वरित बुद्धिमता यानी की प्रेजेंस ऑफ माइंड या कह लें आपकी हाजिर जवाबी की भी परीक्षा होती है। 

विज्ञापन


एक तरह से सौंदर्य प्रतियोगिताओं में ऊपरी सुंदरता नहीं बल्कि अंदर की सुंदरता को अहमियत दी जाती है। समाज, विश्व, प्रकृति और जीव जंतुओं के प्रति अच्छी सोच को अहमियत दी जाती है, जो महिला फैशन सेंस से लेकर अपने खुले और स्पष्ट विचारों में भी अव्वल आती है वही खिताब की हकदार होती है। लेकिन हाल ही में कोहिमा ब्यूटी पैजेंट की टॉप तीन प्रतिभागियों में से एक ने अपने जवाब से फैशन जगत् ही नहीं पूरे इंटरनेट पर हलचल मचाई है। 

विज्ञापन

5 अक्टूबर को नागालैंड की राजधानी में आयोजित मिस कोहिमा प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक संदेश दिया था। सवाल और जवाब राउंड के दौरान, Vikuonuo Sachu से एक जज ने पूछा कि अगर पीएम मोदी बातचीत के लिए आमंत्रित करें तो उनसे क्या कहेंगी। Vikuonuo Sachu के जवाब का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। 

18 वर्षीय Vikuonuo Sachu ने कहा, "अगर मुझे भारत के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया, तो मैं उन्हें गायों की बजाय महिलाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कहूंगी" नागालैंड पोस्ट के अनुसार Vikuonuo Sachu प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहीं। Vikuonuo के वीडियो को ट्विटर पर 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें