फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मास्क को पहना जा सकता है हिजाब और पगड़ी के साथ, अमेरिकी मॅाडल ने किया तैयार

Fri, 26 Jun 2020 09:07 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। कई शोधों में ये दावा किया जा चुका है कि मास्क पहनने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। अब मास्क हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा तो ये फैशन से कैसे अछूता रह सकता है।

इन दिनों में हमें कई तरहों के मास्क देखने को मिल रहे हैं। आमतौर पर पगड़ी और हिजाब के साथ मास्क पहनना थोड़ा मुश्किल है। इस समस्या को ध्यान में रखकर अमेरिका की 22 वर्षीय  मॅाडल हलीमा एडेन ने ऐसा मास्क बनाया है, जिसे हिजाब और पगड़ी के साथ आसानी से पहना जा सकता है। आइए जानते हैं इस मास्क के बारे में सबकुछ...


 
विज्ञापन

2 of 9
सभी मास्क सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन से बनाए गए हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सभी उत्पादों में सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन का इस्तेमाल
  • अमेरिका की 22 वर्षीय मॅाडल हलीमा एडेन का कहना है कि सभी मास्क सौ प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन से बनाए गए हैं और लोग इन मास्कों को लेना पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही मास्क में फैब्रिक का चयन भी सावधानीपूर्वक किया गया है ताकि हिजाब के साथ मास्क पहनने से अधिक गर्मी न लगे।
 
विज्ञापन

3 of 9
सभी मास्क एन-95 श्रेणी में आते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
फैशन स्टार्ट-अप के साथ मिलकर किए हैं मास्क तैयार
  • मॅाडल हलीमा एडेन ने एक फैशन फैशन स्टार्ट-अप के साथ मिलकर मास्क तैयार किए हैं। हलीमा का कहना है कि ये सभी मास्क एन-95 श्रेणी में आते हैं।
 

4 of 9
प्रत्येक मास्क के एक सेट की कीमत 45 डॅालर निर्धारित की गई है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मास्क की कीमत
  • हिजाब के साथ पहने जाने वाले प्रत्येक मास्क के एक सेट की कीमत 45 डॅालर निर्धारित की गई है। तीन मास्क के एक पैक्ट की कीमत 40 डॅालर है। 
  • पगड़ी के साथ पहने जाने वाले मास्क के सेट की कीमत 52 डॅालर निर्धारित की गई है।


 
विज्ञापन

5 of 9
मास्क तैयार करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रंगों का रखा गया है खास ध्यान
  • फैशन में रंगों का विशेष ध्यान रखा जाता है। हलीमा बताती हैं कि उन्होंने मास्क तैयार करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखा है। मास्क की डिजाइनिंग से पहले कलर कॉम्बिनेशन पर काफी ध्यान दिया गया है। हलीमा बताती हैं कि वे ऐसा कलर चाहती थी जिन्हें देखकर लोगों को अच्छा महसूस हो, जिस वजह से उन्होंने पेस्टल कलर्स को चुनना बेहतर समझा।
 
विज्ञापन

6 of 9
हलीमा ने जो मास्क तैयार किए हैं उनमें बटनों का इस्तेमाल किया गया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amazon
मास्क में बटन का इस्तेमाल
  • हलीमा ने जो मास्क तैयार किए हैं उनमें बटनों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकी हिजाब और पगड़ी के साथ मास्क पहनने में कोई परेशानी न आए। इस मास्क को हिजाब और पगड़ी के साथ आसानी से पहना भी जा सकता है और आसानी से उतारा भी जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
बर बैंड वाले मास्क भी हिजाब और पगड़ी में सुविधाजनक नहीं रहते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इस वजह से नहीं किया गया पिन और रबर बैंड का इस्तेमाल
  • हिजाब के साथ मास्क को पिनअप करना काफी मुश्किल होता है जिस वजह से इन मास्कों में पिन का इस्तेमाल नहीं किया गया।
  • इसके साथ ही रबर बैंड वाले मास्क भी हिजाब और पगड़ी में सुविधाजनक नहीं रहते हैं, जिस वजह से इन मास्कों में रबर बैंड का इस्तेमाल भी नहीं किया गया।

 

8 of 9
महिलाओं की परेशानी देखकर ऐसे मास्क बनाने का ख्याल आया- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिलाओं की परेशानी देखने के बाद किया मास्क बनाने का फैसला
  • अमेरीकी मॅाडल हलीमा एडेन ने बैंडिंग टुगेदर की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया कि महिलाओं की परेशानी देखकर उनके मन में ऐसे मास्क बनाने का ख्याल आया। हलीमा कहती हैं कि मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग में कई ऐसी महिलाएं हैं जो हिजाब पहनकर काम करती हैं। ऐसी महिलाओं को मास्क पहनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखकर उन्होंने मास्क बनाने का फैसला लिया।मास्क बनाने पर जब काम किया जा रहा था तो इसे पगड़ी पहनने वाले लोगों के लिए उपयुक्त पाया गया।

 
विज्ञापन

9 of 9
आज एक बार फिर हलीमा सुर्खियां बटोर रही हैं- फाइल फोटो - फोटो : twitter
2016 में सुर्खियों में आई थी हलीमा
  • हलीमा साल 2016 में सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने हिजाब पहनकर मिस मिनेसोटा यूएसए की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। आज एक बार फिर हलीमा सुर्खियां बटोर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें