फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ मिल दिया गया सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा

Thu, 18 Mar 2021 07:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
lakme fashion week 2021 - फोटो : instagram
विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक और फैशन डिजाइनिंग काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा संयुक्त रूप से डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हो रहे फैशन वीक में तीसरे दिन भी डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी का बोलबाला रहेगा। तीसरे दिन जहां सस्टेनेबल फैशन को शोकेस किया जाएगा। वहीं सस्टेनेबल फैशन के लिए कई सारे ब्रांड्स आगे आए। जिसमे सर्कुलर फैशन डिजाइन चैलेंज पेश किया गया। जिसे यूनाइटेड नेशंस एनवायरमेंट प्रोग्राम के साथ प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

lakme fashion week 2021 - फोटो : instagram
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ मिलकर सर्कुलर फैशन को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सस्टेनेबल फैशन में रिड्यूस- रियूज- रिसाइकल यानी चीजों को कम मात्रा में, फिर से इस्तेमाल करने लायक बनाया जा सके। इस तरह के फैशन को नई एडवांस चीजों के साथ मिलाकर बनाया गया है। सर्कुलर फैशन चैलेंज में छह फाइनलिस्ट शामिल हुए। जिसमे नेसे गेने, ग्रैंडमा, लता सीता, बैंडिट, पैवंड और टोटे स्कार्फ थे। इस सर्कुलर फैशन चैलेंज को बैंडिट टाइम्स ने जीता। जिसके फाउंडर सत्यजीत हैं। टारपोलीन और बिल बोर्ड वगैरह के वेस्ट मटेरियल फ्लैक्स से बैग और एक्सेसरीज बनाए गए थे। जिसे फैशन शो के पैनलिस्ट ने खासा पसंद किया। 
विज्ञापन

वहीं R ELAN का एक्सीलेंसी अवॉर्ड अशिता सिंघल को मिला। जो पैवान स्टूडियो चलाती हैं। टेक्सटाइल स्टूडियो है जो कंपनी के साथ मिलकर अपने यूनिक आइडिया के जरिए सर्कुलर फैशन को आगे बढाने का काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें