Kiara Advani: हाल ही में गणेश उत्सव की शुरूआत हुई है, जिसकी धूम महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है। इसी क्रम में मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया गया है। एंटीलिया में विराजे गणपति के दर्शन करने तकरीबन सभी बड़े दिग्गज नेता और सेलेब्स वहां पहुंचे। कई बड़े एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन को पहुंचे।
पति के साथ पहुंची बप्पा के दर्शन को
इस दौरान बी-टाउन की कई हसीनाओं ने भी वहां अपना जलवा दिखाया। इन हसीनाओं में कियारा आडवाणी का नाम शामिल है। बप्पा के दर्शन के लिए कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची। इस दौरान उनका अंदाज देखने लायक था। साड़ी पहनीं कियारा ने एंटीलिया पहुंच कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।
बेहद खूबसूरत था साड़ी लुक
बप्पा के दर्शन के दौरान कियारा ने जयंत रेड्डी के कलेक्शन से ली गई साड़ी कैरी की थी। इस खूबसूरत साड़ी में हाथ से जरी की कढ़ाई की गई थी। साड़ी वैसे तो एकदम प्लेन थी, लेकिन इसमें लगा हैवी सा बॉर्डर इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। सिर्फ बॉर्डर की वजह से इसका लुक काफी निखर कर आ रहा था।
जानें इतनी है कीमत
अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में गजरा लगाया था और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे। हैवी वर्क वाली डीप नेक वाले स्लीवलेस ब्लाउज में कियारा को देखकर हर कोई हैरान था। अगर इस साड़ी की कीमत की बात करें तो इस डिजाइनर साड़ी कीमत ऑनलाइन साइट के अनुसार 1 लाख 84 हजार 900 रुपये है।
सिद्धार्थ लगे बेहद हैंडसम
वहीं अगर सिद्धार्थ के लुक पर नजर डालें तो वो पिकॉक कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए। उनका अंदाज भी काफी स्टाइलिश लग रहा था। दोनों की जोड़ी साथ में कमाल की लग रही थी।