फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Fashion Week: आसामी साड़ी पहन बिलकुल अलग अंदाज में रैंप पर उतरीं करिश्मा कपूर

Fri, 15 Mar 2019 12:40 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर अपने स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही आकाश अंबानी की शादी में उनका साड़ी लुक काफी वायरल हुआ था। लाल रंग की हैंडलूम चंदेरी की साड़ी और उसके ऊपर क्रीम रंग का लंबा जैकेट बिलकुल अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना रहा था। करिश्मा की ये बेहद खूबसूरत साड़ी 'रॉ मैंगो' ब्रांड की थी। करिश्मा फैशन से जुड़े हर इवेंट में नजर आती हैं और उभरते हुए फैशन डिजाइनर या ट्रेंड्स को भी काफी प्रोमोट करती हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए 'इंडिया फैशन वीक' में भी नजर आईं। जिसमें करिश्मा का स्टाइल देखते बनता है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर ने डिजाइनर संजुकता दत्ता के कलेक्शन को पेश किया। करिश्मा ने ब्लैक कलर की सिल्क साड़ी के साथ ऊपर अलग से मैचिंग दुपट्टे का लौंग श्रग ओढ़ा था। हेवी झुमके के साथ क्लीन मेकअप लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
fashion
2 बच्चों की मां करिश्मा कपूर अपने स्टाइल और फैशनसेंस से हर किसी को पीछे छोड़ देती हैं। दिल्ली में आयोजित फैशन शो में ग्लैमरस रैंपवॉक किया। सबकी निगाहे उन्ही पर टिकी थीं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें