फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी जगत की इन वैम्पस की स्टाइल देख दीवाने हो जाएंगे आप, देखें तस्वीरें..

Mon, 20 Jul 2020 09:50 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीवी जगत में कुछ वैम्पस ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी स्टाइल और अभिनय से दुनिया को अपना दीवाना बना दिया- फाइल फोटो - फोटो : social media
आमतौर पर टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू- बेटियों की अदा, स्टाइल और उनके ड्रेसिंग सेंस की चर्चा अधिक होती है। परंतु टीवी जगत में कुछ वैम्पस ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी स्टाइल और अभिनय से दुनिया को अपना दीवाना बनाया। अक्सर हमारे दिल में वैम्पस के लिए नकारात्मक छवि बनने लगती है, परंतु इन वैम्पस ने अपनी खूबूसरती और बेमिसाल एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में राज किया। आप भी इन वैम्पस की तस्वीरें देख इनके फैन हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
जेनिफर विंगेट
  • जेनिफर विंगेट टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हैं। जेनिफर जब पहली बार वैम्प के किरदार में दिखीं तो लोग इनके दीवाने हो गए। अपनी बेमिसाल एक्टिंग और जबरदस्त स्टाइल के दम पर जेनिफर काफी चर्चाओं में रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया
  • उर्वशी ढोलकिया ने स्टार प्लस के पॅापलुर सीरियल "कसौटी जिंदगी की" से घर- घर में अपनी पहचान बनाई। इस सीरियल में कमोलिका का किरदार निभाकर उर्वशी ने लोगों के दिलों अपनी खास जगह बनाई। कमोलिका का माथे पर बिंदी और साड़ी बांधने का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया था।

4 of 6
Adaa Khan - फोटो : social media
अदा खान
  • अदा खान ने कलर्स टीवी के सीरियल नागिन में वैम्प का किरदार निभाया। इस किरदार में उनके स्टाइल की काफी चर्चा हुई। अपनी स्टाइल से अदा ने लोगों का दिल जीत लिया था। साड़ी से लेकर वैस्टर्न ड्रेस में हर बार उनके स्टाइल की काफी तारीफ हुई।
विज्ञापन

5 of 6
Anita Hassanandani - फोटो : social media
अनीता हसनंदानी
  • अनीता हसनंदानी ने शानदार एक्टिंग और स्टाइल के दम पर लोगों के दिल पर राज किया। अनीता "नागिन 3" सीरियल में एक से बढ़कर साड़ी में दिखाई दीं। उनका ये साड़ी स्टाइल धीरे- धीरे फैशन का नया ट्रेंड भी बन गया। आपको बता दें अनीता ऑफ स्क्रीन भी एक कमाल की फैशननिस्टा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lavina Tandon - फोटो : social media
लवीना टंडन
  • लवीना टंडन ने टीवी के मशहूर धारावाहिक "जोधा अकबर" में विलेन का किरदार निभाया था। लवीना अपनी एक्टिंग और स्टाइल की वजह से काफी चर्चाओं में रहीं। उनके द्वारा पहने गए शरारा ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें