सनग्लास न आज सिर्फ एक जरूरत हैं बल्कि फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं। ऐसे में हर जरूरत के हिसाब से अलग-अलग चश्मे हैं। आप अपने चेहरे के हिसाब से सनग्लॉस का चयन करेंगे तो लुक और भी स्टाइलिश लगेगा।
गोल चेहरे के लिए
गोल चेहरा वह चेहरा होता है जिसमें सिर्फ कर्व लाइन होती है और कोई एंगल नहीं बनता। ऐसे चेहरे वाले लोग अगर पतले एंगल वाले डीप फ्रेम के सनग्लास पहनेंगे तो उनका चेहरा थोड़ा स्लिम लगेगा। साथ ही रेक्टेंगुलर फिट वाले फ्रेम उनपर खूब जचेंगे।
ओवल चेहरे के लिए
ओवल यानी अंडाकार चेहरे वाले लोग सनग्लास के मामले में बहुत लकी होते हैं। वे किसी भी तरह का फ्रेम लगा सकते हैं। चौड़े और पतले, हर तरह के फ्रेम उनके चेहरे पर जंचते हैं।
ऑबलॉन्ग चेहरे के लिए
इस तरह का चेहरा ओवल से थोड़ा बड़े आकार का होता है। इसमें चीक लाइन सीधी होती है और नाक लंबी। ऐसे चेहरे के लिए डीप फ्रेम के सनग्लास बेहतर होंगे जिससे चेहरा थोड़ा छोटा दिखेगा।
तिकोनाकार चेहरे के लिए
तिकोनाकार चेहरे में माथा थोड़ा पतला होता है और गाल व ठुड्डी चौड़ी। ऐसे तेहरे वाले लोगों के लिए सही फ्रेम चुनना थोड़ा कठिन है। ऐसे में हेवी टिंट वाले फ्रेम या कैट आई फ्रेम वाले सनग्लास ज्यादा फबेंगे।
वहीं जिनका चेहरे का ऊपरी भाग चौड़ा हो और नीचे का भाग पतला हो उनके लिए जरूरी है कि वे हल्के और रिमलेस फ्रेम पहनें।
डायमंड चेहरे के लिए
ऐसे चेहरे पतले होते हैं और कम पाए जाते हैं। उनपर ब्रो लाइन सनग्लास अधिक जंचते हैं।
चौकोर चेहरे के लिए
चौकोर चेहरे में चौड़ी जॉ लाइन और चौड़ा माथा होता है। ऐसे चेहरे पर सनग्लास लेते वक्त ध्यान रहे कि सनग्लास ऐसा लें जिससे चेहरा लंबा दिखे।