हर साल की तरह इस बार भी बाजारों में राखियों ने अपना ट्रेंड बदल दिया है। पिछली बार जहां डोरेमॉन और शंख लगी राखियों ने बाजारों पर अपना कब्जा जमाया था, वहीं इस बार मोटू-पतलू और स्ट्रेस बस्टर स्पिनर ने धूम मचाई हुई है। आइए जानते हैं इस बार कैसी राखियां मचा रही हैं धूम...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
motu patlu rakhi
कार्टून कैरेक्टर्स की राखियां
इस बार बाजार में कार्टून कैरेक्टर्स मोटू-पतलू और छोटा भीम वाली राखियां बच्चों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
spinner rakhi
स्पिनर राखी
इस स्पिनर नाम की राखी को स्ट्रेस बस्टर ट्वॉय के नाम से भी जाना जाता है। ये राखियां प्लास्टिक की बनी हुई हैं।
4 of 5
traditional peacock rakhi
ट्रेडिशनल मोर शेप राखी
अगर आपका भाई शादीशुदा है तो ये मोर पंख वाली लुप्पी डिजाइन की राखी भाभियों की कलाईयों पर भी बांधने का ट्रेंड फेमस हो रहा है। लुप्पी के रूप में राखी पर मोर का डिजाइन बनाया गया है जो देखने में काफी आकर्षक है।
रेडीमेड कॉम्बो
आमतौर पर राखी बांधने से पहले लोग पूजा की थाली सजाते हैं लेकिन इस बार आपको अलग से थाली सजाने की जरूरत नहीं होगी। इस बार बाजार में राखी के साथ थाली का कॉम्बो पैक मिल रहा है। इसमें एक ट्रे होगी जिसमें रोली-चावल, बादाम और राखी मौजूद होगी।