फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराम और स्टाइल, दोनों में फिट हैं टोट बैग

Sat, 14 Dec 2013 01:02 PM IST
कुसुम लता
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन के दौर में अब बैग या छोटे पर्स को आप इग्नोर नहीं कर सकतीं, क्योंकि बैग आज जरूरत ही नहीं फैशन स्टेटमेंट का हिस्‍सा भी बन चुके हैं।
विज्ञापन


आप भी अपनाएंगे शिल्पा के इस ट्रेंड को?
 
कभी बड़ा बैग, तो कभी छोटा बैग। यही नहीं, बैग के फैब्रिक में भी काफी बदलाव हुआ है। तभी तो सारी महिलाएं फैशन के अनुरूप एक सुंदर बैग अपने साथ जरूर कैरी करना चाहती है, ताकि वो कहीं भी बाहर जाते समय अपने जरूरी सामान को कैरी कर सके।

अब साड़ियां डिजाइन करेंगी लारा

सच तो यही है कि आउटफिट्स से मैच करता हैंडबैग आपके स्टाइल को कंप्लीट भी करता है। इसलिए जब भी अपने लिए बैग खरीदने जाएं, तो अपनी जरूरत को ध्यान में तो रखें ही, साथ ही लेटेस्ट ट्रेंड का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन


लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें, तो ब्राइट और स्टाइलिश टोट बैग इन दिनों फैशन में है। टोट बैग्स आज न केवल फैशन स्टेटमेंट बन गए हैं, बल्कि इन्हें काफी सुविधाजनक और ट्रेंडी भी माना जा रहा है।

क्यों खास है टोट बैग
टोट बैग्स असल में एक प्रकार के ओपन बैग्स है, जिनके दोनों ओर हैंडलनुमा स्ट्रैप्स लगे हुए होते हैं। ये ज्यादातर कपड़े या लेदर से बने होते हैं और इनमें आसानी से ढेर सारा सामान कैरी किया जा सकता है।

टोट बैग्स की ढेर सारी वैरायटी बाजार में है। खासतौर पर कपड़ों और जूट जैसे मैटेरियल से बने टोट बैग ज्यादा चलन में हैं। यही नहीं इन बैग्स को बीड्स, रेशमी लेस, रेशम आदि से सजाकर या इन पर पेंटिंग करके इन्हें और भी खूबसूरत लुक दिया जा रहा है।

पहले टोट बैग्स केवल सिंगल जेब या दो जेब वाले, खुले बिना जिप के साधारण स्टाइल में बनाए जाते थे, लेकिन आज समय की मांग के अनुसार इनमें मोबाइल पाउच, साइड वॉलेट आदि जैसे विकल्प भी दिए जा रहे हैं यानी जिप वाली दो-तीन जेबें भी इसमें आपको देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन


गहरे रंग का चलन
सर्दियों को ध्यान में रखते हुए ब्राइट कलर का बैग लें, क्योंकि इन दिनों ब्राइट और स्टाइलिश बैग का फैशन है। कलर में हरा, पीला, गुलाबी, इंडिगो और लाल का फैशन है। ये रंग आपको फ्रेश एहसास कराते हैं। इसलिए बिना किसी डर के अपना मनपसंद कलर ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें