फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की स्टाइल के दीवाने हुए ये अमेरिकी डिजाइनर

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर अमेरिकी फैशन डिजाइनर टॉमी हिलफिगर को बॉलीवुड फिल्में अच्छी लगती हैं और वह हिंदी फिल्मों में फैशन के बढ़ते चलन की सराहना करते हैं।
विज्ञापन


स्टाइलिश अभिनेत्री सोनम कपूर उनके मनपसंद फिल्म सितारों में से एक हैं। हिलफिगर अपने फैशन ब्रांड के भारत में 10 साल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैंने भारतीय फिल्में देखी हैं और पेड़ों के इर्दगिर्द फैशनेबल कपड़े पहनकर नाचतीं अभिनेत्रियों की संपूर्ण आभा का लुत्फ उठाया है।"

यह पूछे जाने पर कि वह बॉलीवुड में किसी खास अभिनेत्री या अभिनेता का अनुसरण करते हैं? उन्होंने तपाक से सोनम का नाम लिया। फैशन जगत में 30 साल पूरे कर चुके हिलफिगर ने कहा, "सोनम कपूर गजब हैं। वह खूबसूरत, समझदार और असाधारण हैं।"
विज्ञापन


हिलफिगर ने 'खूबसूरत' फिल्म की अभिनेत्री सोनम को दिल्ली में उनके ब्रांड के जश्न में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें