फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क के विज्ञापन में दिखेंगी श्रीदेवी

Sat, 06 Apr 2013 05:56 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री रह चुकीं श्रीदेवी के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही श्रीदेवी मशहूर आभूषण ब्रांड तनिष्क के नए चेहरे के रूप में दिखाई देंगी।
विज्ञापन


श्रीदेवी ने 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म की निर्देशक गौरी शिंदे के निर्देशन में तनिष्क के विज्ञापन की शूटिंग की है, जो 5 अप्रैल से ऑन एयर हो चुका है।

फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' के साथ बॉलिवुड में 15 वर्ष के बाद वापसी करने वाली श्रीदेवी, इस विज्ञापन में तनिष्क के सोने के आभूषणों में इठलाती नजर आएंगी।

श्रीदेवी तनिष्क की सोने की ज्वेलरी रेंज प्रमोट कर रही हैं जबकि डायमंड कलेक्शन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें