बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन फिल्म बदलापुर के लिए अलग ही लुक में नजर आएंगे। बॉलीवुड में वरुण धवन की छवि रोमांटिक चॉकलेटी हीरो की है।
वरुण धवन ने कुछ समय पहले जीक्यू मैगजीन को दिए गए साक्षात्कार में अपनी स्टाइल के बारे में बताया था। उनके अनुसार, ''मेरी सबसे बड़ी स्टाइलिस्ट मेरी मां है जो एक कॉल पर मदद करने को तैयार रहती हैं। वह हमेशा प्रेसेंटेबल और फ्रेश दिखने को ही स्टाइल स्टेटमेंट मानते हैं।''
इस फिल्म में दाढ़ी-मूंछ में मौच्योर लुक रखने वाले वरुण असल जीवन में अपने क्लीन शेव लुक को ही पसंद करते हैं और आफ्टर शेव लोशन को अपनी पसंदीदा कॉस्मेटिक मानते हैं।