फैशन फिल्म से चर्चित और सुपर मॉडल रह चुकीं मुग्धा गोडसे इन दिनों वापस अपने फॉर्म में हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद भी अपने ग्रेस और स्टाइल सेन्स को बरकरार रखने वाली मुग्धा ने हाल में अपने स्टाइल सेन्स का बेहतरीन परिचय दिया है।
क्या आपको पसंद है अदिति का नया अवतार?
मुंबई में फैशन डिजाइनर निशिका लूला के वेबसाइट स्क्वायरकी डॉट कॉन की लॉन्चिंग पर पहुंची मुग्धा गोडसे का पहनावा उनके ग्रेस में चार चांद दिया।
मुग्धा ने इस मौके पर ऑफ शोल्डर व्हाइट शिमरिंग ड्रेस पहनी और अपना मेकअप ग्लॉसी रखा जो उनके ग्लैमरस लुक के हिसाब से परफेक्ट मैच है।
इस मौके पर मुग्धा के अलावा, डिजाइनर नीता लूला, एक्ट्रेस अनीसा भट्ट और कई नामी डिजाइनर मौजूद रहे लेकिन इस शाम का चार्म मुग्धा गोडसे ही रहीं।
देखिए, बिंदास आलिया की मस्तानी अदा
फेस्टिवल सीजन के दौरान मुग्धा का यह लुक वेस्टर्न वेयर के हिसाब से आपके लिए भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।