फास्टफूड की दीवानगी न सिर्फ हमारी जुबान पर चढ़ी रहती है बल्कि अब ये फैशन का स्वाद भी बदल रहे हैं। न्यूयॉर्क फैशनवीक के दौरान फास्टफूड की ऐसी ही दीवानगी डिजाइनर कलेक्शन में भी नजर आई जब रैंप पर मॉडल्स 'सबवे' के लिफाफो और टिशु की बनी पोशाक में रैंप पर पोज देती नजर आईं।
विज्ञापन
फैशनवीक के दौरान के दौरान डिजाइनरों के बीच प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सबवे रेस्तरां की चेन में मिलने वाले सलाद से लेकर लिफाफों तक, किसी भी चीज से ड्रेस डिजाइन करनी थी।
इस प्रतियोगिता के विजेता हुए फैशन डिजाइनर डेनिलो गैब्रीली, जिन्होंने अपनी पोशाकों में सबवे से जुड़ी कई चीजों का इस्तेमाल कर बेहद स्टाइलिश पोशाकें तैयार की हैं।