फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन उपायों से पांव बनेंगे खूबसूरत

Fri, 10 May 2013 10:57 AM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए हम फेशियल, मसाज, क्लींजिंग जैसे ढेरों उपाय करते रहते हैं। मगर जब बात पैरों की हो, तो हम उसे हल्के में ले लेते हैं।
विज्ञापन



ऐसा करते समय हम यह भूल जाते हैं कि पांव भी हमारे बाहरी व्यक्तित्व का ही हिस्सा है। पैरों को अनदेखा कर हम अपनी सुंदरता ही नहीं सेहत को भी प्रभावित करते हैं।

वैसे भी फटी एड़ियां, बदरंग नाखून किसको पसंद हैं, तो क्यों न, पैरों की सुंदरता के लिए ये आजमाएं:

पैरों में यदि ड्रायनेस ज्यादा हो, तो ग्लिसरीन आजमाएं। रात को सोने से पहले पैरों को साफ करें। फिर ग्लिसरीन में नींबू का रस और गुलाब जल समान मात्रा में मिलाएं और इससे पैरों की मालिश करें। इसके बाद कॉटन के मोजे पहनकर सो जाएं। इससे एड़ियां नर्म और मुलायम रहेंगी।
विज्ञापन



यदि आप पैरों को धूल, धूप और मिट्टी से बचाने के लिए शूज पहनना चाहती हैं, तो हमेशा साफ कॉटन के मोजे पहनें। मोजे पहनते वक्त उसमें थोड़ा टैल्कम पाउडर डाल लें, जिससे पसीने की दुर्गंध न आए।


महीने या 15 दिन पर एक बार पेडीक्योर जरूर करवाएं, ताकि मृत त्वचा समय-समय रिमूव होती रहे।


धूप की वजह से यदि पैरों में टैनिंग हो गई हो, तो किसी भी स्क्रब में दही मिलाकर पैरों पर मलें। फिर साफ पानी से पैरों को धो लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से पैरों का कलर सामान्य होने लगेगा।


थकान की वजह से पैरों में सूजन आ गई हो, तो रोजाना रात के समय गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों की पानी से सिंकाई करें। इससे सूजन और थकान दूर होगी। इसके अलावा पैरों को ज्यादा लटकाकर न बैठें और सोते समय पैरों को ऊंचे तकिये पर रखकर सोएं। इससे सूजन में काफी फर्क पड़ेगा।

मसाज पैरों के लिए टॉनिक का काम करती है। इसलिए रात को नियमित रूप से मॉइस्चराइजर से पैरों पर हल्की-हल्की मसाज करें।

घर पर रह कर भी आप अपने पैरों की नियमित रूप से साफ-सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आधा टब गुनगुने पानी में एक चम्मच शैंपू, एक बड़ा चम्मच नमक और थोड़ा-सा एंटीसेप्टिक लोशन डालें।
विज्ञापन


दस मिनट तक पैरों को इस पानी में रखें। फिर प्यूमिक स्टोन से पैरों को रगड़कर साफ पानी से पैरों को धो लें। इसके बाद पैरों को सुखाकर क्रीम से मसाज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें