फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागुनी और शेन की पोशाक में थिरकीं जेनिफर लोपेज

Fri, 07 Jun 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी गायिका जेनिफर लोपेज भी अब भारतीय डिजाइनरों की डिजाइन पोशाकों में परफॉर्मेंस देने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उन सेलिब्रिटीज में शुमार हो चुकी हैं। हाल में उन्होंने लंदन में लाइव कंसर्ट में परफॉर्म किया जिसमें उन्होंने फागुनी और शेन पीकॉक की डिजाइन पोशाक पहनी।
विज्ञापन


लमदन में 'द साउंड ऑफ चेंज' लाइव कंसर्ट के दौरान जेलो ने काले रंग का बॉडी सूट पहना था जिसे खास इस अवसर के लिए फागुनी और शेन ने डिजाइन किया। फागुनी और शेन इससे पहले भी जेनिफर के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।

शेन और फागुनी के अनुसार, 'जेलो की टीम ने हमसे इस अवसर के लिए पोशाक डिजाइन करने की बात कही और हमने मौके की नजाकत के हिसाब से उनके लिए डिजाइन किया। उनके लिए दोबारा काम करना हमारे लिए गर्व का विषय है।' 
विज्ञापन


फागुनी और शेन ने जेलो के अलावा पेरिस हिल्टन, मडोना, लेडी गागा, रिहाना, ब्रिटनी स्पीयर्स और किम कर्दाशियन जैसी सेलिब्रिटी के लिए भी ड्रेस डिजाइन किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें