फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी और ब्रेन के दम पर बनूंगी मैं मिस इंडियाः अनुकृति गोसाई

Thu, 17 Jan 2013 10:29 AM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
विज्ञापन
विज्ञापन
खूबसूरती पहचान की गुलाम नहीं होता और जब इसे निखरने का सही अवसर दिया जाता है तो यही खूबसूरती किसी भी इंसान, क्षेत्र, राज्य या देश का सिर गर्व से ऊंचा करती है। खूबसूरती के दम पर अपने समाज और देश की संस्कृति का नाम ऊंचा करने की डगर पर निकल चुकी हैं पौंड्स फेमिना मिस इंडिया 2013 की प्रतियोगिता में मिस दिल्ली का खिताब पा चुकीं अनुकृति गोसाई।
विज्ञापन


मिस इंडिया बनने की चाह अनुकृति के भीतर कुछ इस तरह प्रबल हुई कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ अनुकृति आज इस कंटेस्ट की प्रबल दावेदार हैं और मिस दिल्ली के पायदान को आसानी से पार कर चुकी हैं। अनुकृति से हुई हमारी विशेष बातचीत के आधार पर जानिए उनसे जुड़े पहलूः

आपने कब और कैसे निर्णय लिया कि आपको मिस इंडिया कंटेस्ट में भाग लेना है?
ऐसा नहीं है कि मैं बचपन से मॉडलिंग में अपना कॅरिअर बनाना चाहती थी लेकिन मिस इंडिया बनने की चाह मुझमें हमेशा से ही थी। इस दिशा में कॅरिअर बनाने का निर्णय मैंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान लिया जब कॉलेज में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मुझे पहला स्थान मिला। मैंने देहरादून से मिस इंडिया कंटेस्ट के लिए ऑडिशन दिया और दिल्ली के लिए चुनी गई। और अब 10 जनवरी को मिस दिल्ली का टाइटिल मिलने से अपने लक्ष्य की ओर मेरा मनोबल आर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए आपको किसने प्रेरित किया?
मैं मानती हूं कि मेरी मां और मेरे दोस्तों ने मुझे हमेशा इसके लिए प्रोत्साहित किया और वे ही मेरे लिए प्रेरणा रहे।

आपमें ऐसी क्या खूबी है जो आपको दूसरों से अलग करती हैं और मिस इंडिया के क्राउन का प्रबल दावेदार बनाती है?
मेरा मानना है कि मिस इंडिया एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें ब्यूटी विद ब्रेन को तवज्जो दिया जाता है। मुझमें ब्यूटी भी है और ब्रेन भी। मैं इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई जो बिना खूबसूरती के संभन नहीं था और अपने ब्रेन के दम पर मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हूं और कॉलेज में टॉप भी कर चुकी हूं। मैं अपनी ब्यूटी और ब्रेन के दम पर इस प्रतियोगिता को जीतूंगी।

फैशन की दुनिया में आप किसे सबसे अधिक प्रभावित हैं और क्यों?
मैं सुष्मिता सेन से बहुत अधिक प्रभावित हूं और मेरे विचार से ब्यूटी विद ब्रेन का उनसे बड़ा क्या उदाहरण हो सकता है।

मिस इंडिया का टाइटिल अगर आप जीत जाती हैं तो आगे क्या विचार है?
मिस इंडयि के बाद मैं मिस वर्ल्ड के रूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। इसके आगे फिलहाल सोचा नहीं है।

सफलता के बाद समाज के लिए कुछ खास करने की चाह के बारे में बताएं?
जी जरूर, मैं उत्तराखंड से हूं जहां अब भी लड़कियों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिताओं को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। यहां कि संस्कृति को बढ़ावा देने और यहां कि लड़कियों के सहयोग के लिए मैं जरूर कुछ करना चाहूंगी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के लिए आपने क्या खास तैयारी की है और खुद को मेनटेन रखने के लिए आप किस तरह के वर्कआउट्स को तवज्जो देती हैं?
आप यकीन नहीं मानेंगी लेकिन मैं बहुत अधिक वर्कआउट्स नहीं करती। मैं बास्केट बॉल जैसे खेलों में रुचि रखती हूं लेकिन यह भी नियमित नहीं खेलती।

खूबसूरती बरकरार रखने के लिए आप क्या खास करती हैं?
खूब सारा पानी पीती हूं, हेल्दी डाइट लेती हूं और नैचुरल प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करती हूं।

आपका फिटनेस मंत्र क्या है?
खूब सारा पानी पियो और आउटडोर एक्टिविटीज में खुलकर भाग लो।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें