फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मल्स को ऐसे बनाएं फैशनेबिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं के लिए ऑफिस में फॉर्मल वीयर को स्याइलिश बनाना चुनौती है। लेकिन अगर आप भी अपने फॉर्मल आउटफिट को स्टाइललिश बनाने की सोच रही हैं तो फैशन के कुछ फंडे इन पर भी ट्राई करें।
विज्ञापन


फॉर्मल ड्रेस के साथ ब्राइट बैग
कई बार कंपनियों में फॉर्मल कपड़े पहनते वक्त हमें रंगों का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी लाइट और सोबर रंगों के फॉर्मल कपड़े पसंद करती हैं तो उनके साथ किसी ब्राइट रंग के बैग का कांबिनेशन बना सकती हैं। ये अलग भी दिखेंगे और आपका फॉर्मल लुक स्टाइलिश भी लगेगा।

पेन्सिल स्कर्ट और प्रिंटेड ब्लाउज
अगर आप फॉर्मल वीयर में स्कर्ट को तरजीह देती हैं तो क्यों न पेन्सिल स्कर्ट और प्रिंटेड ब्लाउज का कांबिनेशन ट्राई करें। इसकी स्मार्टनेस और बढ़ाने के लिए इसपर क्रॉप जैकेट भी ट्राई कर सकती हैं। फॉर्मल्स में भला इससे ज्यादा स्टाइलिश क्या लगेगा।
विज्ञापन


बढ़ाएं अपना वॉर्डरोब
अपने फॉर्मल कपड़ों की वॉर्डरोब में अलग-अलग टेक्सचर के कपड़ों का कलेक्शन बढ़ाएं। इसके अलावा आप अलग-अलग रंगों व टेक्सचर के कंट्रास्ट कांबिनेशन आजमा सकती हैं।

बनाएं अपना स्टाइल स्टेटमेंट
कई बार हम दूसरों की जिस ड्रेस की तारीफ करते थकते नहीं, उसे जब हम खुद पर ट्राई करते हैं तो निराश होते हैं। आसे में दूसरों की आंख बंद कर कॉपी करने के बजाय आप अपना स्टाइल खुद चुने। आपकी बनावट, रंग और फिटिंग के हिसाब से जंचने वाले पहनावे को अपने कलेक्शन में रखें और अपनी जरूरत के हिसाब से इसे बदलें।

फिटिंग का हमेशा रखें ध्यान
फॉर्मल ड्रेस को स्टाइलिश बनाने के उसकी फिटिंग पर ध्यान देना भी जरूरी है। स्कर्ट अगर स्ट्रेट लाइन की पहनें तो उनकी फिटिंग ज्यादा स्मार्ट लगेगी।

रंगों में करें प्रयोग
वैसे तो फॉर्मल वेयर के लिए नेवी ब्लू, काला और ग्रे रंग हर समय चलन में रहते हैं लेकिन अपने रंग के हिसाब से इसमें आप तरह-तरह के प्रिंट व रंगों को ट्राई कर सकते हैं। चेंज के लिए पिंक और बैंगनी जैसे रंगों को भी ट्राई किया जा सकता है। हां, लाल जैसे बोल्ड रंग को फॉर्मल वीयर में ट्राइ करने से पहले जरूर सोच लें कि कहीं यह ज्यादा बोल्ड न हो जाए।

स्लीक रहे ज्वेलरी
एक साथ हाथ में कई बैंगल या हेवी ज्वेलरी के बजाय कम से कम ज्वेलरी पहनें जैसे स्टड या ईयर रिंग के साथ स्लीक ब्रेसलेट और घड़ी, तो आपका फॉर्मल लुक और ज्यादा ग्रेसफुल होगा।    
विज्ञापन


विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें