फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी स्टाइल को ऐसे दें परफेक्ट फिनिशिंग

Fri, 07 Dec 2012 01:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने सच ही कहा है कि छोटी-छोटी बातों का जीवन में बहुत ही महत्व है। आपके आउटफिट के ऊपर भी ये छोटी-छोटी बातें बहुत फिट बैठती हैं। अगर आपको एक 'कंप्लीट मैन' का लुक चाहिए तो हर उस छोटी बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है जो आपके लुक को बदलने में अहम हो सकती है। तो चलिए, हम आपको उन छोटी-छोटी बातों के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपनी स्टाइल परफेक्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन


एसेसरीज का करें सही उपयोग
एसेसरीज से न सिर्फ आपका लुक कंप्लीट लगता है बल्कि यह आपके फैशन सेन्स और पर्सेनालिटी को भी एक अलग पहचान देती हैं। हर रोज के एक जैसे पहनावे से अगर आप ऊब चुके हैं तो अपनी एसेसरीज पर ध्यान देना शुरू कर दें। इनपर थोड़ा सा ध्यान देकर आप अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना सकते हैं। मसलन, अच्छे फिटेड ट्राउजर और शर्ट के साथ बेल्ट, स्मार्ट घड़ी आदि चीजों पर ध्यान दें।

किसी ऑफिशियल काम से जाते वक्त अगर आप लैपटॉप भी कैरी करते हैं तो लैपटॉप बैग पर खास ध्यान दें। फॉर्मल लुक के लिए जहां आप टाई पहनते हैं कैजुअल लुक के लिए उसकी जगह आप गले में स्कार्फ ले सकते हैं।
विज्ञापन


सही मौके पर सही चुनाव
कई बार अपने आउटफिट को फिनिशिंग टच देने की कोशिश हम पर भारी भी पड़ जाती है। अगर आपका चुनाव ही सही नहीं है तो इससे आपकी मेहनत बेकार होनी ही है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही मौके के लिए सही चुनाव करें।

ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त हमेशा हल्के रंग की टाई पहनें, ब्राइट रंग या प्रिंटेड टाई हो सकता है थोड़ी ऑफ ट्रैक लगें। हालांकि ब्राइट कलर या प्रिंटेड टाई किसी फॉर्मल पार्टी के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

अच्छा दिखने के लिए अपने लुक में बहुत सी चीजों को न जोड़ लें। ऐसे में बैलेंस और ट्रेंडी ड्रेसिंग बहुत जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि आप वो ही कैरी कर रहे हों जो आपके लिए जरूरी हो।

स्टाइलिश तरीके से करें इस्तेमाल
कई बार जब आपके ट्राउजर का फिट सही नहीं होता तो बेल्ट आपकी सबसे बड़ी जरूरत होती है लेकिन कई बार इनके चयन से आप बेवजह लोगों का ध्यान अपने बढ़े हुए टमी पर आकर्षित करते हैं। बेल्ट और बकल्स अच्छे लगते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे बहुत शाइन करें। इसी तरह बेल्ट, हैट और टाई चुनते वक्त उनके रंगों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


अंत में शीशे के आगे खड़े होकर जब खुद को देखें, तो यह जरूर गौर करें कि कहीं कुछ कमी तो नहीं है, फिनिशिंग टच की सही जरूरत वहीं पता पड़ जाएगी।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें