फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होते बालों पर ट्राइ करें ये हेयरकट

Wed, 27 Feb 2013 05:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर कम होते बालों की वजह से समय से पहले ही आपकी उम्र दोगुनी लगने लगती है। ऐसे में अपने लुक को और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए आप अगर अपने हेयरस्टाइल चुनते वक्त थोड़ी सी समझदारी बरतेंगे तो आप अपने कम होते बालों को छिपाने में कुछ हद तक कामयाब भी होंगे और आप अधिक स्मार्ट भी दिखेंगे। ट्राइ करें ये हेयरस्टाइल्स।
विज्ञापन


1.शॉर्ट और स्पाइक कट
आजकल पुरुषों के बीच शॉर्ट और स्पाइक्स वाले बालों का चलन बढ़ा है। इस हेयरस्टाइल में फायदा यह है कि इसमें बालों के स्पाइक्स पर ध्यान अधिक जाता है और माथे व सिर पर कम। गोल और हेल्दी चेहरे के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

2.शॉर्ट क्रयू कट
फौज में इस तरह का हेयरकट बेहद प्रचलित है। इसमें बाल बहुत अधिक शॉर्ट होते हैं। यह किसी भी तरह के चेहरे पर सूट करता है। मजे की बात यह है कि दूर से देखने पर इस हेयरकट में आपके कम बालों का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


3. बज़ कट
बज़ कट उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो गंजेपन के शुरुआती दौर में हैं यानी जिनके बाल साइड से कम हैं। यह शॉर्ट हेयरस्टाइल कैजुअल लुक और फॉर्मल लुक के लिए आजकल बहुत चलन में हैं।

4. शैग कट
अगर आप बालों को शॉर्ट रखने में यकीन नहीं रखते तो आप अपनी हेयरस्टाइल को शैग लुक दे सकते हैं। इनमें बाल माथे पर गिरते हैं जिससे बालों का वॉल्यूम अधिक लगता है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें