फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दिखना है हैंडसम तो पुरुष आजमाएं ये उपाय

Fri, 01 Nov 2013 01:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक त्योहारों पर सर्फि आप ही आप नजर आएं, ऐसा कौन नहीं चाहता है। ऐसे में जितने विकल्प लड़कियों के पास होते हैं, उतने लड़कों के पास नहीं होते, लेकिन इस दिवाली ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


कॉस्मेटोलाजि़स्ट व एल्पस कॉस्मेटिक क्लीनिक की फाउंडर डायरेक्टर, भारती तनेजा से जानिए कुछ ऐसे उपाय जो दिवाली के दिन पुरुषों को हैंडसम लुक देने में मददगार हो सकते हैं।

मेकअप टिप्स: दिवाली पर दिखें सबसे अलग

ब्राइट शेड्स के साथ प्रयोग
त्योहार डल कलर्स को बाय-बाय और वाइब्रेट शेडस को हैलो कहने के लिए होते हैं। मौका हो दिवाली का तो शेरवानी, डिज़ाइनर कुर्तों में तैयार होना स्वाभाविक है। वैसे इन दिनों इंडो वेस्टर्न सूट भी फैशन में है जो बहुत कुछ शेरवानी का लुक देते हैं और आपके ट्रैडिशनल लुक में क्लासी टच देते हैं।
विज्ञापन


दिखें फ्रेश
त्योहार व्यक्तिगत जीवन की नीरसता को तोड़ कर, एक बार फिर से उसे सकारात्मकता और ऊर्जा से भर देते हैं। शरीर में भी ऐसी स्फूर्ति बनाएं रखने के लिए किसी नींबू युक्त बाडी वाश का इस्तेमाल कीजिए। वैसे आजकल बाजार में कई प्रकार के अरोमैटिक आयल भी मिलते हैं, आप चाहें तो नहाते वक्त इनका भी प्रयोग कर सकते हैं। बालों को फ्रेश रखने के लिए किसी अच्छे शैंपू से साफ कीजिए, साथ ही इन्हें कंडीशन भी कीजिए।

त्वचा की ग्रूमिंग
इस मौसम के आते-आते लगभग सभी की त्वचा रूखी होने लग जाती है, ऐसे में अपनी त्वचा के ग्लो को मेनटेन करने के लिए आप घर पर पपीते के गूदे को दही में मिक्स कर के लगाएं और हाथों से हल्का रब करके पानी से धो दें। ये पैक त्वचा को नरिश तो करेगा ही साथ ही रंग भी खिलेगा। होठों को मुलायम बनाएं रखने के लिए किसी अच्छी क्वालिटी का लिपबाम लगाएं।

चेहरे का भी रखें ख्याल
फेस को क्लीन रखने के लिए शेव जरूर करें। यदि दाढ़ी रखना चाहते हैं तो उसे परफेक्ट शेप दे जिससे चेहरे का लुक नीट एंड क्लीन नज़र आए। इसके साथ ही अपने चेहरे की बनावट का भी खास ख्याल रखें, जैसे यदि आपका चेहरा भरा हुआ है तो आप हल्की ढाढ़ी रख सकते हैं, गोरे हैं व चेहरा छोटा है तो क्लीन शेव और चेहरा लंबा है तो आप पर फ्रेंच बीएर्ड अच्छी लगेगी। यदि कूल लुक चाहिए तो ठुड्डी पर छोटी सी गोटी रख सकते हैं।

हेयर स्टाइल
लड़कों की स्मार्टनेस में उनके हेयर स्टाइल का काफी बड़ा रोल होता है। बालों को ट्रिम करके ही रखें क्योंकि इससे चेहरे का लुक साफ-सुथरा नज़र आता है। हेयर स्टाइलिंग के लिए आप जेल या मूज़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लुक को चेंज करना चाहते हैं तो कलर करवा लें पर ध्यान रखें कि कलर आपकी पर्सानालिटी पर सूट कर रहा हो, तभी इसका लुक बढ़िया आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें