फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट 2013 का ऐसा होगा जलवा

Thu, 28 Feb 2013 05:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट 2013 के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं। 22 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले इस फैशन वीक में 87 डिजाइनर व 8 प्रायोजक शामिल होंगे। साथ ही, लगातार दूसरी बार करीना कपूर इस शो का ग्रैंड फिनाले की शो स्टॉपर होंगी। हाल में इसके आयोजकों ने फैशनवीक से संबंधित जानकारियों की सूची जारी की है। डालें नजर, इससे जुड़े प्रमुख आकर्षणों पर।
विज्ञापन


तरुण ताहिलियानी का ओपनिंग शो
देश के नामी फैशन डिजाइनरों में शुमार तरुण ताहिलियानी लक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट की शुरुआत एक भव्य ऑफ साइट शो के साथ करेंगे।

ग्रैंड फिनाले
फैशन डिजाइनर नम्रता जोशपुरिया लैक्मे फैशन वीक समर रिसॉर्ट 2013 की ग्रैंड फिनाले डिजाइनर होंगी। लैक्मे फैशन वीक में यह जोशपुरिया का अभी तक का पहला शो होगा।

अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर भी शामिल होंगे
इस साल लक्मे फैशन वीक में लक्जरी फैशन का अंतरराष्ट्रीय जलवा भी देखने को मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर नईम खान अपने खास कलेक्शन के साथ आ रहे हैं। खान ने लक्मे फैशन वीक एसआर 2013 के लिए कुछ विशिष्ट डिजाइन्स भी बनाएं हैं।
विज्ञापन


उद्योग दिग्गज होगे शामिल
लक्मे फैशन वीक एसआर 2013 में मनीश मल्होत्रा, नरेद्र कुमार, अर्जुन खन्ना, अनुपमा दयाल, विक्रम फडणीस और रॉकी एस जैसे नामी डिजाइनर अपने कलेक्शन पेश करेंगे।

टैलेंट बॉक्स
अगस्त 2011 में पहली बार पेश किया गया टैलेंट बॉक्स अपनी तरह का इकलौता प्लेटफार्म है, जो युवा और उभरते हुए डिजाइनरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। छोटे प्रीव्यू शो के इस अंतर्राष्ट्रीय कन्सेप्ट में इस सीजन में 19 डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। फैशन डिजाइनर अनुपमा दयाल
टैलेंट बॉक्स की शुरुआत करेंगी।

जोवी जेन नेक्स्ट
यह एक प्लेटफार्म है, जिसकी शुरुआत लक्मे फैशन वीक पर की गई है और यह देश में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पसंदीदा कार्यक्रम बनकर उभरा है। स्टाइलिस्ट और डिजाइनर अकी नरूला इन युवा डिजाइनरों के मेटर की भूमिका निभाते रहेगे। इसमें छह डिजाइनर शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें