फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में पुरानी पोशाकों से ऐसे दें नया लुक

Tue, 16 Oct 2012 10:43 AM IST
नई दिल्ली/प्रियंका पांडेय पाडलीकर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरबा, डांडिया, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली जैसे कितने ही अवसर हैं जो आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इन त्योहारों की तैयारी करते वक्त मन तो यह करता है कि हर त्योहार पर आपका लुक कुछ खास हो और आप सबसे खास दिखें वहीं जेब हर त्योहार पर नई ड्रेस या ज्वेलरी के लिए इजाजत नहीं देती।
विज्ञापन


अगर आप भी ऐसी ही किसी उलझन में हैं तो हम आपकी उलझन सुलझा देते हैं, फैशन डिजाइनर सुलक्षना मोंगा से बातचीत के आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह त्योहारों में अपने पुराने कलेक्शन से खुद को नया लुक दे सकते हैं।

ड्रेसिंग में करें प्रयोग
जरूरी नहीं कि हर अवसर के लिए आपके पास कोई नई पोशाक या नई ज्वेलरी हो ही, आप अपने पुराने कलेक्शन को भी समझदारी से मिक्स एंड मैच कर सकते हैं। ड्रेसिंग के लिए आप कुछ अलग कर सकते हैं जैसे सलवार-सूट के बजाय कुर्ती के साथ धोती चुनें जो थोड़ा फैशनेबल भी दिखेगा और पारंपरिक भी। इसी तरह अलग-अलग कपड़ों के साथ अलग-अलग मिक्स एंड मैच ट्राइ कर सकते हैं।
विज्ञापन


पुरानी ज्वेलरी को दें नया रूप
अपनी पुरानी ज्वेलरी का ज्वेलरी बॉक्स निकालें और कुछ नया प्रयोग करें। मसलन किसी नेकलेस के कंट्रास्ट या मैच के साथ कोई दूसी ईयर रिंग्स या फिर आपकी पोशाक से मैच करती किसी पुरानी ज्वेलरी में थोड़े से बदलाव। ध्यान रहे कि पुरानी ज्वेलरी का प्रयोग करते वक्त उसे बहुत हेवी न होने दें। पुरानी ज्वेलरी जितनी सिंपल रहेगी, उतनी ग्रेसफुल दिखेगी।

थोड़ी सावधानी जरूरी
पुराने और नए का जोड़ समझदार से हो तो बेमिसाल है, नहीं तो एक भी चूक आपके लुक को खत्म कर सकती है। ऐसे में पुरानी ड्रेस या ज्वेलरी को चुनते वक्त कुछ चीजें जरूर ध्यान में रखें। मसलन आपका पुराना कलेक्शन अच्छी अवस्था में हो जिससे आप उसे नए के साथ मैच करें तो वह बुरा न दिखें। इसके अलावा पुरानी ड्रेसेज और एसेसरीज बिल्कुल साफ-सुथरी हों जिससे आपका लुक ग्रेसफुल दिखे।

अपने कंफर्ट का ध्यान रखें
पुराने और नए के मिक्स एंड मैच के दौरान हमेशा ध्यान रखें कि आप जो भी पहनें उसमें आप आराम महसूस करें। यह बात केवल किसी नए प्रयोग के लिए ही नहीं बल्कि सामान्य तौर पर भी ड्रेसिंग पर लागू होती है। उदाहरण के लिए जो लोग नाइट सूट में कंफर्ट महसूस करते हैं उनपर नाइट सूट दिखता भी बेहतरीन है, जो लोग इसके आदि नहीं होते उनका कॉन्फिडेंस भी उनके चेहरे पर नहीं दिखता। तो जब भी आप त्योहारों के दौरान कोई भी प्रयोग करें, अपने कंफर्ट का पूरा ध्यान दें।

चलन के मुताबिक करें प्रयोग
त्योहारों पर मिक्स एंड मैच ट्राइ करने के लिए आपके लिए सबसे आसान तरीके है कि इस समय चलन में क्या चल रहा है उसकी पूरी जानकारी लें। हेयरस्टाइल, मेकअप आदि के ने ट्रेंड की जानकारी जुटाने के बाद उनके अनुसार आप अपने पुराने कलेक्शन का इस्तेमाल करें, इससे आपका प्रयोग फैशनेबिल दिखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें