फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का इजहार करने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों फोन पर लंबी-लंबी बातों के बाद आखिरकार अब वो समय आ ही गया है जब आप अपने किसी खास से 'विल यू बी माइ वैलेंटाइन', पूछने जा रहे हैं। ऐसे मौके पर दिल की धड़कन का तेज हो जाना जायज़ है लेकिन चेहरा हर हाल में आत्म-विश्वास से पूर्ण ही दिखना चाहिए, तभी प्यार का सफर जारी रह सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे में अगर प्यार का इजहार करते वक्त आपको जवाब में 'ना' का डर सता रहा है तो ये पहनावे से जुड़े ये उपाय आपको आत्मविश्वास से भर देंगे।

जैसे हैं वैसे ही बने

डेट के दौरान ऐसा कुछ भी न करें जो आपकी पर्सनालिटी पर सूट न करें। डेट पर आत्म-विश्वास से भरे रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप नार्मल रहें। इसके अलावा साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखें।

सुबह चेहरे को स्क्रब करें साथ ही रिफ्रेशिंग लुक के लिए ऊपर से पैक भी लगाएं। इसके लिए मुल्तानी मिटटी व चंदन पाउडर में आरेंज जूस मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं, सूख जाने पर धो दें।

कंफर्ट का रखें ध्यान

कंफर्टेबल रहेंगे तो आत्म-विश्वास अपने आप आ जाएगा। डेट के दौरान अपने पार्टनर को इंप्रैस करने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर पहनावा न आजमाएं। यह आपका प्रभाव कम भी कर सकता है।

पहनावे पर दें ध्यान

आप जिन कपड़ों में सबसे अच्छे लगते हैं, वही कपड़े पहने। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें, कपड़े आपकी सोच और पर्सानालिटी को उभारते हैं इसलिए हमेशा अच्छे से तैयार होकर ही डेट पर जाएं। इसके अलावा डेटिंग की जगह का भी कपड़े पहनते वक्त ख्याल रखें।

जैसे यदि आप कोई मूवी देखने जा रहे हों तो पीला, नारंगी और नीले रंग के कपड़े अपने लिए चुन सकते हैं।
विज्ञापन

लुक में दिखे कुछ बदलाव

हेयर स्टाइलिंग के लिए आप जैल या मूज़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लुक को चेंज करना चाहते हैं तो कलर भी करवा सकते हैं, पर ध्यान रखें कि कलर आपकी पर्सानालिटी पर सूट कर रहा हो, तभी इसका लुक बढ़िया आ पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें