फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन के क्या कहने!

Fri, 05 Apr 2013 05:59 PM IST
किरण मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन स्टाइल के कपड़े हों या फिर वेस्टर्न, कॉटन और खादी हर स्टाइल को खास बना देता है। समर सीजन को ध्यान में रखते हुए कॉटन में तरह-तरह का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि लोगों को कुछ अलग स्टाइल मिल सके।
विज्ञापन


कॉटन और खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ डिजाइनर्स तो स्वदेशी थीम पर आधारित कलेक्शन भी लॉन्च कर चुके हैं।  

हर रेंज में फिट है कॉटन
खादियोलॉजी कलेक्शन उतार चुके फैशन डिजाइनर नितिश चंद्रा कहते हैं, `इस थीम का मुख्य उद्देश्य है, अपने सोशल मैसेज को समाज में प्रचारित करना और खादी को युवा वर्ग, कॉरपॉरेट क्लास, सामाजिक और मीडिया में खास पहचान दिलाना। इसलिए हमने अपने कलेक्शन में वेरायटी देने की कोशिश की है। ताकि लोगों को हर रेंज में मन मुताबिक चीजें मिल सकें। कलर कॉम्बीनेशन के साथ पैटर्न पर भी खास ध्यान दिया गया है।'

वहीं फैशन डिजाइनर श्रुति संचेती कहती हैं,`बीते दिनों जितने भी फैशन शो हुए हैं, उसमें डिजाइनर्स के जितने भी कलेक्शन उतारे गए हैं, उनमें किसी-न-किसी रूप में कॉटन का बोलबाला रहा ही है। इसलिए मैंने अपने कलेक्शन में हैंडलूम पर ज्यादा जोर दिया है।'
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया, 'न्यूट्रल कलर और इंडो-वेस्टर्न कट्स का यूज करते हुए मैंने ड्रेसेज की डिजाइन इस तरह से की है कि ये हर वर्ग के लोगों को पसंद आए। इसका पैटर्न और लेयरिंग, जो हर सीजन के लिए परफेक्ट है यानी यह फैशन से कभी आउट डेटेड नहीं होगा।'

मिक्स ऐंड मैच का बोलबाला
आजकल कॉटन मिक्स मैटिरेयिल भी काफी चलन में है। बेस फैब्रिक कॉटन के साथ लिनेन और सिल्क भी मिक्स किया जा रहा है। इंडिया लिव्ज हेयर कलेक्शन उतार चुके फैशन डिजाइनर शुभम कुमार कहते हैं, ‘मेरा जोर कॉटन और खादी पर है। इसलिए मैंने अपने कलेक्शन में आधुनिक और परंपरागत दोनों शैली को पिरोने की कोशिश किया है, ताकि इंडो-वेस्टर्न लुक लिए ड्रेसेज हर वर्ग को आकर्षित कर सके।’

श्रुति कहती हैं कि प्रिंट्स, छोटे और ब्रॉड चेक्स, स्ट्राइप्स, प्लेन, कांथा, चिकन और एम्ब्राइडरी वाले कॉटन के शॉर्ट या लौंग कुरते फैशन में रहेंगे। इन्हें जींस, लैगिंग्स, चूड़ीदार या ट्राउजर के साथ मैच करके पहना जा सकता है। इसके साथ बटिक प्रिंट से लेकर फ्लोरल, एम्ब्रायडरी, क्रोशिए तथा अन्य प्रकार की लेस से सजे कॉटन कुरतों के साथ टॉप्स भी छाए रहेंगे।

यानी इस गर्मी में आपके पास ढेर सारे विकल्प हैं कॉटन में। एक कॉटन कुरते से लेकर डिजाइनर टॉप तक। इन्हें आप वेस्टर्न अंदाज में पहनें या फिर ठेठ देसी स्टाइल में, ये हर तरह से आप पर फबेंगे।           
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें