फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक और फिट दिखना चाहते हैं तो काम के हैं ये गहनें

Sun, 06 Mar 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
अगर कोई आभूषण सौंदर्य के साथ-साथ सेहत भी सुधारे, तो इस ज्‍वेलरी को शायद आप भी पहनना पसंद करें। बायो-मैग्‍नेटिक ज्‍वेलरी उन्हीं में से एक है।
विज्ञापन


वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति में चुम्बकों का प्रयोग बहुत पुराना है। तब यूनानी लोग चुम्बक दिमाग पर लगाकर सिरदर्द ठीक किया करते थे। किसी अंग के मांस या मसल्स की सूजन को कम करने के लिए उस पर चुम्बक रखा जाता था। आज भी कई जगहों पर इस पद्धति के प्रयोग से जोड़ों के दर्द, गठिया आदि का इलाज किया जा रहा है।

इसके लिए चुम्बकीय पेंडेंट, चुम्बकीय जूते, चुम्बकीय ब्रेसलेट, नेकलेस आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे बायो-मैग्‍नेटिक यानी चुंबकीय ज्वेलरी कहते हैं। इसके माध्यम से अदृश्य चुम्बकीय रेखाएं परोक्ष रूप में हमारे शरीर पर पॉजिटिव प्रभाव डालती हैं।
विज्ञापन


चुंबकीय गुणों से युक्‍त ये गहनें अनिद्रा, कब्ज, सिरदर्द, गठिया, पीठ दर्द जैसी समस्याओं में राहत ही नहीं देते, बल्कि देख्‍ाने में ये सुंदर भी लगते हैं, जिसे आप स्टाइल के तौर पर भी पहन सकती हैं।

unltdoffers.com के सीईओ चिराग हरिया कहते हैं कि न केवल बड़े शहरों, बल्कि छोटे शहरों में भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। विशेषकर यंग लड़कियां और कामकाजी महिलाएं इसे खूब पसंद कर रही हैं। फैशन के साथ यूथ की पसंद को मिलाकर खास तरह की बायो-मैग्नेटिक ज्वेलरी डिजाइन की गई है, जिसमें मैग्नेट का भी प्रभाव रहता है।′
विज्ञापन


वैसे भी बाजार में बिकने वाली ज्‍यादातर आर्टिफीशियल ज्वेलरी में लेड और नुकसानदायक पेंट होते हैं, जो त्वचा में एलर्जी का कारण भी होते हैं। लेकिन इस ज्‍वेलरी का कोई नुकसान नहीं है। इस तरह की ज्‍वेलरी को कुछ वेबसाइट ऑनलाइन उपलब्‍ध करवा रहे हैं जैसे-unltdoffers.com, snapdeal.com आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें