फैशन के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों की नकल जमाना करता है लेकिन जब ये खुद नकल के चक्कर में पड़ जाती हैं तो मामला अजीब हो जाता है।तीन अलग-अलग मौकों पर माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एक ही पोशाक में नजर आईं। जानिए कब-कब ऐसा हुआ। हाल में झलक दिखलाजा कार्यक्रम के सेट पर माधुरी ग्रीन लेस शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इससे पहले भी इस पोशाक को अलग-अलग मौकों पर दो हीरोइनों ने पहना है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में माधुरी जैसी ही ग्रीन लेस शॉर्ट ड्रेस में नजर आ चुकी हैं।अंतर सिर्फ यह ही कि प्रियंका की ड्रेस की स्लीव्स छोटी हैं। कलर स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान दीपिका पादुकोण भी माधुरी और प्रियंका की पोशाक से मिलती-जुलती पोशाक में नजर आ चुकी हैं।कौन इसमें सबसे बेहतर लगा है, यह आप ही तय करें।