फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड ड्रेस के साथ पहने कौन सी ऐसेसरीज

Tue, 20 Aug 2013 09:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों कई रंग फैशन ट्रेंड में हैं लेकिन लाल एक ऐसा रंग है जो सदाबहार है। लाल रंग की ड्रेस हमेशा से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की अदाकाराओं को भी भाता रहा है।
विज्ञापन


अगर आपके पास भी है आकर्षक रेड ड्रेस तो हम आपको बताते हैं कि कौन सी वो स्टाइलिश ऐसेसरीज है। जो आपकी रेड ड्रेस और आप में चार चांद लगा देंगी।

1. गोल्डन नेकलैस- अगर आपके पास कोई खूबसूरत गोल्डन नेकलैस है तो वो आपकी रेड ड्रेस के साथ मैच करेगा। इस गोल्डन नेकलैस और रेड ड्रेस के कॉम्बिनेशन को पहन कर आप पार्टी का मुख्य आकर्षण बन सकती है।

हॉलीवुड के मशहूर अदाकारा केट हडसन सहित कई सेलीब्रीटिज ने इस कॉम्बिनेशन को पहनकर खूब धूम मचाई है। तो इंतजार किसका आप भी इसको ट्राई कर सकते हैं।

2. स्क्वॉयर ड्राप्स- रेड ड्रेस के साथ सफेद रंग के स्क्वॉयर शेप इयररिंग्स भी पहने जा सकते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपको और भी सुंदर बनाएगा। अगर आपके पास भी हैं सफेद स्टाइलिश इयररिंग्स तो आप भी
विज्ञापन

कर सकती हैं इसका इस्तेमाल। ये आपके लुक को देगा एक पहचान।

3. ग्रेप ड्रॉप्स- रेड ड्रेस के साथ सिर्फ स्क्वॉयर ही नहीं बल्कि लटकने वाले ग्रेप ड्रॉप्स इयररिंग्स भी कमाल लगते हैं। इसको भी खूबसूरत स्टाइलिश रेड ड्रेस की ऐसेसरीज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

हॉलीवुड अदाकारा स्कॉरलेट जोहासन ने भी इस तरह की इयररिंग्स पहनी थी। आप भी इस तरह की इयररिंग्स पहन कर आकर्षक लग सकती हैं।

4. स्टाइलिश हैंडबैग- जहां रेड ड्रेस के साथ गोल्डन नेकलैस आकर्षक लगता है। वहीं गोल्डन बैग भी महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।

छोटे साइज का ऐसा हैंडबैग जिसे आसानी से कैरी किया जा सके। गोल्डन नैकलैस और गोल्डन बैग आपकी रेड ड्रेस की खूबसूरती को कई गुना और बढ़ा देंगे।

5. बेल्ट- हैंडबैग, इयररिंग्स और नेकलैस के अलावा कमर पर बंधने वाली बैल्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आप पर निर्भर है कि किस साइज की बैल्ट आप पहनना चाहेंगी।

रेड कलर के साथ गोल्डन और सिल्वर दोनों ही खूब जंचते हैं। ये एक अलग यूनिक स्टाइल स्टेटमेंट आपकी व्यक्तित्व में निखार ला देगा और आप पार्टी का मुख्य आकर्षण होंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें