फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का लहंगा, बना काफी महंगा, 110 कारीगरों ने 3720 घंटे किया काम

Tue, 04 Dec 2018 07:52 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
विज्ञापन
हर किसी को प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार दोनों के फैंस का ये इंतजार खत्म हो चुका है। पीपुल मैगजीन ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से हुई दोनों शादियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

priyanka nick - फोटो : amar ujala
क्रिश्चियन शादी में प्रियंका खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने पीप-टो हाईहील्स पहन रखी है। इसके अलावा उनके सिर पर खूबसूरत वेल है जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। प्रियंका का ये गाउन Ralph Lauren ने डिजाइन किया है।

priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
वहीं हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। उनका यह खूबसूरत लहंगा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है।

priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
प्रियंका के शादी के लहंगे को लेकर सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुलासा किया है कि यह बहुत ही यूनिक मास्टरपीस है। इस लहंगे पर हाथों से सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से इंब्राइड्री की गई है।
 

सब्यासाची ने प्रियंका के इस लाल शादी के जोड़े को लेकर यह भी बताया कि इसे बनाने के लिए कोलकाता  के 110 कारीगरों ने काम किया है। इतना ही नहीं इस लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे हैं।
 

प्रियंका की ज्वैलरी के बारे में सब्यासाची ने बताया कि उन्होंने मुगल ज्वैलरी पहनी थी, जिसे बनाने के लिए डायमंड, जापानी पर्ल और 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसमें जो डायमंड इस्तेमाल किए गए हैं उन्हें काटा नहीं गया है।
 
विज्ञापन

बात करें निक जोनस के लुक की तो उन्होंने क्रीम कलर की सिल्क शेरवानी पहन रखी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी लगा रखी थी, जिस पर फेदर कलगी लगी थी। अपनी इस ड्रेस को उन्होंने गोल्डन शूज के साथ टीम अप किया था। इस दौरान उन्होंने हाथ में व्हाइट दुपट्टा ले रखा था जिस पर गोल्डन और सिल्वर सीक्वेंस वर्क हो रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें