इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में युविका डार्क ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं प्रिंस ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
युविका की ये साड़ी Payal Keyal के कलेक्शन में से है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने खुले बाल किए हुए हैं और Sakshi Patel & Shillpa Purii द्वारा डिजाइन गोल्डन इयररिंग्स कैरी किए हुए हैं।
एक तस्वीर में दोनों ने हाथ में दिये की थाली हाथ में ले रखी है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में प्रिंस पत्नी युविका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें, प्रिंस और युविका की मुलाकात बिग बॉस सीजन-9 में हुई थी। शो में दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और अभी कुछ समय पहले ही दोनों ने एक दूसरे से शादी की है।