फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी डिस्काउंट के बाद भी नहीं आ रहे खरीददार, बड़े ब्रांड्स का हुआ बुरा हाल, जानें क्यों

Mon, 06 Mar 2017 01:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े ब्रांड के डिस्काउंट आॅफर आते ही उनका स्टॉक समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। जारा, मैंगो, मार्क, एलन सोली आदि कई बडे ब्रांड को इस बार डिस्काउंट के बाद भी खाली हाथ ही रहना पड़ा। जो कि छह वर्ष में पहली बार है। वैलेनटाइन डे  पर निकाले गए आॅफर को भी होली तक बढ़ा दिया है। एक एनालिस्ट का कहना है कि आठ नवंबर के बाद ग्राहकों को ब्रांड्स तक लाने के लिए बड़े बड़े ब्रांड्स अपने लास्ट सीजन का स्टॉक्स निकालने में लगे हुए थे। यहां तक कि जारा जैसे बडे ब्रांड्स ने ग्राहकों को वापस अपने शॉप तक खीचने के लिए 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया। पेपे जीन्स आदि ब्रांड्स ने तो डिस्काउंट सीजन को भी लंबा खींच लिया।
विज्ञापन


नोटबंदी ने खरीददारी को कम किया

ग्लोबल कंज्यूमर कंपंनी के चीफ एक्ज्यूक्टिव का कहना है कि सरकार का रात में ही 500 व एक हजार का नोट बंद किए जाने का सबसे ज्यादा असर बिल पर पड़ा। यानी लोग खरीदारी काफी कम करने लगे। 

एक्साइज ड्यूटी भी एक कारण

ब्रांड्स पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के कारण भी इसका एक बड़ा कारण है। एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के कारण प्रॉडक्ट्स की कीमत एक बार में ही 15 प्रतिशत अधिक हो गई।   
विज्ञापन


फरवरी के पहले सप्ताह में ही खत्म हो जाती थी सेल

एक ब्रांड की सेल 28 फरवरी तक चली। जिसमें दो शर्ट खरीदने पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया था और जूतों पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया था। जहां सेल जनवरी के लास्ट वीक और फरवरी के पहले वीक में ही खत्म हो जाती थी, वहीं ये सेल फरवरी माह के आखिरी तक चली। लेकिन डिस्काउंट सीजन के भी अधिकतर आइट्म्स बिके नहीं और कंपंनी की साइट पर मौजूद है।
विज्ञापन


नए स्टॉक्स के प्रमोशन शुरू

वहीं आॅनलाइन फैशन शॉप ने अपने नए स्टॉक्ट्स पर अभी से डिस्काउंट देने भी शुरू कर दिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें