चार दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही नीना गुप्ता ने जिदगी अपनी शर्तों पर जी है। नीना गुप्ता ने जाने भी दो यारो, मंडी, दृष्टि जैसी फिल्मों में काम किया। नीना उन दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अदाकारी के साथ फैशन में भी माहिर हैं। नीना का फैशन स्टेटमेंट बेहद निखरा और जमीन से जुड़ा हुआ है।
60 वर्षीय नीना जब साड़ी पहनती हैं तो हर आम महिला की तरह ही खूबसूरत लगती हैं और इस उम्र में भी वेस्टर्न कपड़ों को काफी संजीदगी से कैरी करती हैं। बेबाक नीना की तरह ही उनकी बेटी मसाबा गुप्ता भी क्रिएटिव फैशन डिजाइनर हैं। जो फैशन और मेकअप के साथ हमेशा समाज में कुछ नया और हटके पेश करती हैं।