ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में शुरू होगा। बता दें कि इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल अपनी 70वीं सालगिरह मना रहा है।
जबकि लॉरियाल अपने ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मनाने वाला है। ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल फ्रेंच रिवेरा के रेड कार्पेट पर लॉरियाल पेरिस की ब्रैंड एंबेस्डर के तौर पर शिरकत करती हैं। आइए जानते हैं आखिर कब से रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने 2002 में कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था उस वक्त वो शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गईं थीं।इस मौके पर ऐश्वर्या ने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई पीले रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में ऐश्वर्या बेहद सूबसूरत लग रही थी। उनके इस पारंपरिक रूप को हर किसी ने उस समय बहुत सराहा था। इस घटना को याद करते हुए हाल ही में ऐश्वर्या ने कहा था, 'हमनें वो फेस्टिवल सिर्फ एक्टर्स नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के प्रतिनिधित्व बन कर अटेंड किया था। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी।'
विज्ञापन
3 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2003 में ऐश्वर्या कान्स के रेड कार्पेट के लिए जूरी सदस्य के रूप में चुनी गई। लेकिन इस बार उन्हें अपनी ड्रेस के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस बार नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। जिसे आज भी ऐश का रेड कार्पेट के लिए सबसे बुरे लुक के रूप में याद किया जाता है।
4 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2003 की आलोचनाओं को देखने के बाद ऐश्वर्या ने तीसरी बार कान्स के रेड कार्पेट के लिए अपने देसी लुक की जगह बोल्ड लुक को अपनाना ज्यादा अच्छा समझा। साल 2004 में ऐश्वर्या पहली बार लॉरियल पेरिस के लिए रेड कार्पेट पर चल रही थी। उन्होंने इस बार भी नीता लुल्ला का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना हुआ था। हालांकि साल 2003 की ही तरह उन्हें अपने इस सफेद गाउन के लिए भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
रेड कार्पेट में लगातार तीन बार असफल होने के बाद साल 2005 में ऐश्वर्या लोगों के दिलों पर राज करने में सफल हो गई। इस बार वो ज्योर्जियो अरमानी की डिजाइन की हुई एक प्रिंटिड ड्रेस में नजर आई। जबकि रेड कार्पेट पर दूसरी बार आने के लिए उन्होंने गुच्ची का काले रंग का डीप नेक गाउन चुना।
विज्ञापन
6 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2006 में, ऐश्वर्या राय ने ये साबित कर दिया कि वो फैशन के मामले में किसी से भी पीछे नहीं है। इस बार वो बेहद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही थी। उन्होंने नीले रंग का स्टैपलेस गाउन पहना हुआ था।
विज्ञापन
7 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2007 में ऐश्वर्या ने दुनिया को बताया कि अब वो ऐश्वर्या राय से ऐश्वर्या राय बच्चन बन गई हैं। इस बार वो अपने पति अभिषेक बच्चन को भी अपने साथ वाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहने रेड कार्पेट पर ले गई।
8 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2008 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ बच्चन परिवार का ही जलवा देखने को मिला । इस बार ऐश्वर्या के साथ अमिताभ बच्चन, जया भी मौजूद थे। पिछले साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या की खूबसूरती ने सबको अपना दीवाना बना दिया।
9 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2009 में ऐश्वर्या अब कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए काफी अनुभवी हो चुकी थी। अपनी हर ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
10 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या को साल 2012 में एक बार फिर बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस बार उन्होंने एली साब की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी हुई थी। ऐश्वर्या बच्चे को जन्म दने के बाद काफी मोटी नजर आ रही थी।
11 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2014 में ऐश्वर्या एक बार रेड कार्पेट पर अपना काफी वजन कम करके नजर आई। एक बार फिर उन्होंने अपने सफेद रंग के गुच्ची के गाउन में रेड कार्पेट पर अपने जलवे दिखाए।
12 of 13
ऐश्वर्या राय बच्चन
साल 2015 में ऐश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ब्यूटी क्यून हैं। अपने एली साब के नीले और सफेद रंग के गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लह रही थी।