फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की इस मैग्जीन के कवर पेज पर दिखेगा करीना का जादू, करवाया रॉयल फोटोशूट

Mon, 17 Apr 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
करीना कपूर खान
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही यूके बेस्ड एक मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आएंगी। करीना भारत की पहली ऐसी हीरोइन होंगी जिनकी तस्वीर इस ब्राइडल मैग्जीन में नजर आएगी।
विज्ञापन


मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फोटोशूट एक लग्जरी यॉट पर किया गया जिसके लिए करीना ने पांच बार कपड़े बदले। इस फोटोशूट की थीम रॉयल वेडिंग एंड द रीगल ब्राइड रखी गई। यहां करीना ने पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन के डिजाइन किए कपड़ पहने थे। 

ये भी पढ़ें- अनुष्का पहन चुकी हैं ऐसे कपड़े, खूब उड़ा मजाक
  इससे पहले करीना के दुबई जाने पर कहा जा रहा था कि वे अपने एक डिजाइनर दोस्त के कूटुर शो में गई हैं लेकिन सूत्रों से पता चला कि वे फराज मनन के ही स्टोर लॉन्च मौके पर पहुंची थीं। फराज ने बताया, 'हालांकि करीना ने यहां रैंप वॉक नहीं की लेकिन उन्होंने मेरे डिजाइन किए हुए कपड़ों में पहुंचकर मुझे सपोर्ट किया।' पिछले साल जनवरी में करीना ने फराज के लिए फोटोशूट करवाया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिछले दिनों लंदन में थी करीना

करीना कपूर खान
करीना हाल ही में लंदन गई थीं जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो अपने पति सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं। सैफ वहां पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेफ' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना था कि करीना अपनी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के सिलसिले में लंदन पहुंचीं थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें