फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट जेनिफर ने करवाया कूल फोटोशूट, लग रही हैं बेहद खूबसूरत

Wed, 05 Apr 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
जेनिफर विंगेट
विज्ञापन
इन दिनों टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनका एक फोटोशूट सामने आया है जो उन्होंने TMM मैग्जीन के लिए करवाया है।
विज्ञापन


इस मैग्जीन के कवर पेज पर जेनिफर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में जेनिफर ने स्कर्ट और सफेद रंग का टॉप पहना है।

इसके साथ उन्होंने बूट्स डाले हैं। उनका ये स्टाइल गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट लग रहा है।

सिर्फ लड़के ही उनके हुस्न के कायल नहीं हैं बल्कि लड़कियां भी उन्हें काफी पसंद करती हैं। इतना ही नहीं आजकल लड़कियां उनके स्टाइल को कॉपी करने से भी पीछे नहीं रहतीं।
विज्ञापन

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

जेनिफर विंगेट
जेनिफर के हेयरस्टाइल में हल्का सा पफ और नीचे कर्ल्स दिए गए हैं जो उनके आउटफिट के साथ एकदम मैच कर रहे हैं। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए ही यहां जेनिफर का मेकअप किया गया है जो काफी लाइट है और उन पर जंच रहा है। इसे साथ हल्के शेड की लिपस्टिक जेनिफर के लुक को कंप्लीट कर रही है। 

जेनिफर के इस लुक को देखकर कोई भी उनका दीवाना बन जाए। पिछले दिनों जेनिफर ने एक फोटोशूट करवाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिलहाल जेनिफर सोनी टीवी पर आ रहे शो 'बेहद' में माया के रोल में नजर आ रही हैं जो अपने प्यार के लिए कोई भी हद पार करने के लिए तैयार हैं।
    Summer Reign in April it is! Me on the TMM cover. Go get it! #covergirl A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on Apr 4, 2017 at 6:22am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें