हर तरफ नवरात्रि की धूम है। इसी बीच सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं, जिन्हें आप भी इस फेस्टिव सीजन फॉलो करके खूबसूरत दिख सकती हैं। हाल ही में दोनों को व्हाइट कलर के स्ट्रेट कट कुर्ता और चूड़ीदार में बिना मेकअप के नजर आईं जिसमें दोनों ही अभिनेत्रियां बला की खूबसूरत लग रही थीं। आइए एक नजर डालते हैं दोनों के आउटफिट पर...
janhvi kapoor sara ali khan
सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की लोग अक्सर तुलना करते हैं। और जब दोनों एक जैसे सूट में नजर आ रहीं हों, फिर तो बात करनी बनती ही है। जैसा कि आप देख सकते हैं अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने कशीदाकारी वाला रंगीन दुपट्टा पहना है। वहीं सारा नवरात्रि के रंग में पूरी तरह से रंगी हुईं है। अपने श्रृंगार और मैचिंग का पूरा ध्यान रखते हुए हाथों में पीले-हरे रंग की चूड़ियां भी पहनी हैं। जब बात पारंपिरक परिधानों की थी तो फिर जूतियां भी उनके पैरों में जोधपुरी ही दिखी, वह भी पीले रंग की। कुल मिलाकर मिस परफेक्ट ड्रेस्ड।
जाह्नवी कपूर और सारा अली खान सफेद कुर्ते और चूड़ीदार में दिखीं खूबसूरत
जाह्नवी कपूर ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गोल्डन बॉर्डर वाला जालीदार दुपट्टा डाला है, सुनहरे रंग की चमक ने उनकी खूबसूरती को और मादकता प्रदान कर दी है। उन्होंने भी फुटवियर में पिंक कलर की जूतियां पहनी हैं। उनका पूरा पहनावा उन्हें अलग दिखा रहा है। हल्के से मेकअप में जाह्नवी श्रीदेवी की चांदनी जैसी खूबसूरत दिख रही हैं। जाह्नवी ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं, जो उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रहे हैं।