दीपिका का ये एयरपोर्ट लुक तब का है जब वह अपनी मां के साथ बेंगलुरु नंदी पूजा के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट कैरी किया हुआ था। इसके साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लैक चश्मा और रेड स्लिंग बैग लिया हुआ था। वहीं उनकी मां व्गाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में बेहद सुंदर लग रही थीं।
दीपिका का ये लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसके बाद उनके स्लिंग बैग की चर्चा हर तरफ होने लगी। दीपिका ने इस बैग को बहुत शानदार तरीके से कैरी किया हुआ है, लेकिन इसकी चर्चा की वजह इसकी कीमत है।
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, दीपिका का ये लैदर बैग कोई नार्मल बैग नहीं है। इस बैग की कीमत 1,36,846 है, जिसमें कोई आराम से विदेश यात्रा करके वापस आ जाएगा। आपको बता दें, इससे पहले दीपिका का एक ब्रेसलेट काफी सुर्खियों में रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका के हाथ में दो ब्रेसलेट पहने थे जिसमें से एक की कीमत 4.5 लाख है। जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं दोनों की कीमत 10 लाख के आसपास होगी।