फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये राजकुमारी जो भी पहन लेती थी वही फैशन बन जाता, सादगी में दिखता था ग्लैमर का तड़का

Thu, 23 Feb 2017 06:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सदियों में बहुत कम लोग ऐसे पैदा होते हैं जो लोगों के दिमाग में अपनी छाप छोड़ पाते हैं। प्रिंसेस डायना का नाम भी उन्ही लोगों में शुमार है। सादगी के साथ ग्लैमरस कैसे दिखा जाए ये आप डायना से सीख सकते हैं। अपने समय में प्रिंसेस डायना की खूबसूरती के लोग दीवाने थे और आज भी उनका फैशन स्टाइल लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। वो जो भी पहन लेती थीं वहीं फैशन बन जाता था।
विज्ञापन

2 of 6
इतना ही नहीं प्रिंसेस डायना का फैशन स्टाइल उनकी निजी जिंदगी के राज भी खोलता है। पहले जहां वो पब्लिक अपीयरेंस में रोमांटिक आउटफिट में नजर आती थीं वहीं तलाक के बाद उनके स्टाइल सेंस में काफी बदलाव आया था।
विज्ञापन

3 of 6
शादी के बाद वो बखूबी जानती थीं कि वो अब राजसी खानदान का बहू हैं और लोगों की निगाहें उनपर बनी रहती हैं। उन्हें पता था वो जो भी पहनेंगी वो फैशन आइकॉन बन जाएगा और हुआ भी यही। उनकी ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।

4 of 6
उनकी मृत्यु के 20 साल के बाद भी उनके कपड़ों की प्रदर्शनी लगना इस बात की गवाही देता है। अभी लंदन में एक प्रदर्शनी लगी हुई है जिसमें प्रिंसेस डायना के पांच गाउन्स को जगह मिली हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
उनका ये गाउन किसी परियों की वेशभूषा से कम नहीं है। इस हल्के गुलाबी रंग के गाउन को उन्होंने 1987 में बर्लिन ओपेरा हाउस के गाला परफॉर्मेंस के दौरान पहना था। इस गाउन की बाहें काफी खूसबूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिर्फ गाउन ही नहीं बिकनी को भी कैरी करना उन्हें बखूबी आता था। उनका बिकनी स्टाइल आज भी कई लड़कियां कॉपी करती हैं और बिकनी ही क्यूं उनका हर स्टाइल लोग कॉपी करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें