फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: फैशन में खास कमाल नहीं दिखा पाए घरवाले, देखिए किसका कैसा रहा सेंस?

Tue, 02 Oct 2018 07:04 PM IST
fashion desk
विज्ञापन
1 of 6
neha pendse
बिग बॉस-12 के घर में 100 से ज्यादा कैमरे लगे हैं जो 24 घंटे घर में होने वाली हर एक हरकत पर नजर रखते हैं ऐसे में सेलेब्रिटीज को खूबसूरत और ट्रेंडी दिखने के लिए काफी मशक्कतें करनी पड़ती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सा सेलिब्रेटी बीते तीन सप्ताह में किस वजह से चर्चा में रहा और उसका फैशन सेंस कैसा रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
jasleen matharu, anup jalota
सबसे पहले बात करें अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहने वाली जसलीन मथारू की तो जसलीन अपने आप को ट्रेंडी दिखाने की हर एक कोशिश कर रही हैं। वैसे तो जसलीन ने अपने फिगर को काफी अच्छी तरह मेन्टेन कर रखा है, लेकिन फैशन सेंस की बात करें तो जसलीन ने शो के दौरान कुछ खास कपड़े नहीं पहने हैं। जब बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने जसलीन को आईना दिखाया तो जसलीन ने अगले दिन ही शो में हॉटनेट का तड़का लगा दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
jasleen matharu
विकास गुप्ता के कहने का तो जसलीन पर इतना असर दिखाई दिया कि जसलीन अगले ही दिन रेड कलर की बिकनी पहनकर कर पूल में उतर गईं। आपको बता दें कि जलसीन 11 साल की उम्र से क्लासिकल और वेस्टर्न म्यूजिक सीख रही हैं, इसके साथ ही वे सोलो डेब्यू एल्बम भी कर चुकी हैं। अनूप जलोटा के साथ उनकी जोड़ी बिग बॉस के सीजन 12 की सबसे चर्चित जोड़ी है।

4 of 6
deepika kakad
बात की जाए टीवी की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ की तो वह अपने मुंहफट नेचर के चलते वो घर वालों के निशाने पर रहती हैं। उनका लुक दर्शकों को बहुत भा रहा है, दीपिका हमेशा सिंपल लुक में नजर आती हैं। दीपिका का मेकअप भी सिंपल है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका बिग बॉस के घर में अपने पति शोएब की कुछ टी-शर्ट और जैकेट भी लेकर गई हैं। आने वाले दिनों में इस घर में दीपिका अब ग्लैमर का तड़का लगाने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
neha pendse
टीवी सीरियल की मैडम जी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे बिग बॉस-12 के घर में सबसे ज्यादा ट्रेंडी और ग्लैमर्स नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नेहा ने बिग बॉस में अपने लुक को लेकर पहले से ही काफी तैयारियां की थीं, जिसके चलते उन्होंने हर दिन के मुताबिक अपने कपड़े तैयार कराए हैं। नेहा बिग बॉस-12 के घर हर रोज नए लुक में नजर आ रही हैं। नेहा का पोल डांस के प्रति बेहद लगाव है, जिसकी मदद से उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे छोटे पर्दे पर कई सीरियल्स में काम चकी हैं। सृष्टि इस समय बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा हैं। सृष्टि शो में अपनी खूबसूरती और सेक्सी लुक के चलते लोगों का ध्यान अपने उपर खींच रही हैं। ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो सृष्टि काफी अच्छी दिख रही हैं। कपड़ों के साथ साथ वो ज्वैलरी पर खासा ध्यान दे रही हैं। सृष्टि के लुक को देखकर लगता है कि उन्हे नाक की रिंग बहुत ज्यादा पसंद हैं। साथ ही, वह अपने हेयर स्टाइल पर भी खासा ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें