किसी भी सेलिब्रिटी की शोहरत के पीछे कई टैलेंटेड लोगों की कड़ी मेहनत होती है। हालांकि वो अलग बात है कि उन लोगों का नाम अक्सर सामने नहीं आ पाता लेकिन बदलते दौर के साथ कई चीजों में अच्छे बदलाव भी हुए हैं। अब सेलेब्रिटीज से जुड़ी टीम फैशन डिजाइनर से लेकर मेकअप आर्टिस्ट को भी पहचान मिल रही है। इसका बेहतरीन उदहारण फैशन डिजाइनर आस्था नारंग हैं।
विज्ञापन
2 of 6
फैशन इंडस्ट्री में बड़े नामों मनीष मल्होत्रा, अबु जानी संदीप खोसला, सब्यसांची, नीता लुल्ला, अनीता डोगरा जैसे दिग्गज फैशन डिजाइनरों के अलावा उभरते हुए डिजाइनर किसी से कम नहीं हैं और न ही किसी पहचान के मोहताज हैं। अपनी अनोखी कला के बल पर वो कई बड़े सेलेब्रिटीज की पसंद बन चुके हैं और उनके डिजाइन किए हुए कपड़े हर सेलेब्रिटीज पहनना पसंद करते हैं। उन्ही कलाकारों में से एक आस्था नारंग भी हैं, जो कई बड़े सेलेब्रिटीज के लिए डिजाइन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सोहा अली खान जैसी सेलेब्रिटीज कई बार आस्था नारंग के डिजाइनर कपड़ो में नजर आई हैं। समर शादी सीजन शुरू हो गया है और आस्था के कुछ डिजाइंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
4 of 6
आस्था के डिजाइनर लहंगे शादी सीजन के लिए परफेक्ट होंगे। हाल ही में वेडिंग सीजन के लिए नए डिजाइन का शूट हुआ है जिसमें मॉडल्स आस्था के डिजाइनर लहंगों में दिख रही हैं। जैकलीन का पहना हुआ पीच लहंगा आपके शादी के किसी भी फंक्शन में आपको स्टार बना सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
इनमें से सोहा अली खान का फ्लोरल ग्रे गाउन लुक काफी पसंद किया जा रहा है। आस्था कहती हैं कि सोहा के लिए वार्डरोब में जगह बनाकर वो काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।
आस्था के अनुसार, फैशन इंडस्ट्री काफी बदल चुकी है। अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो ये इंडस्ट्री आपको दिल से गले लगाती है। आस्था का कहना है कि जो लोग इस फील्ड में आने की सोच रहे हैं उन्हें आर्ट्स, ग्राफिक्स और जनरल आर्ट की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। ऐसे विषय में रूचि रखने वालों के लिए फैशन इंडस्ट्री में काफी संभावनाएं हैं।