फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमी अवार्ड्स 2019 : देखें 'पर्पल कारपेट' का बेस्ट फैशन अवतार, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी भी शामिल

Mon, 23 Sep 2019 03:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड का 'रेड कारपेट' आईफा 2019 खत्म होने के बाद अब वक्त है हॉलीवुड के 'पर्पल कारपेट' एमी अवार्ड्स 2019 का। रविवार की रात सितारों की महफिल से चमक उठी जब एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार 71 वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स के लिए एक साथ इकठ्ठा हुए। जैसे-जैसे स्टार्स ने दिलकश अंदाज में पर्पल कारपेट पर एंट्री ली, शाम का रंग धीरे-धीरे गहरा और खूबसूरत होता गया। आईफा की तरह ही एमी में भी 'हाई वोल्टेज' फैशन देखने को मिला। कई कलाकारों ने गोल्डन को बेस्ट ड्रेस कलर चुना तो कुछ ब्लैक, एमेराल्ड ग्रीन, पिंक-रेड कंबाइन पहन कर पहुंचे। आगे की स्लाइड में देखें 'बेस्ट फैशन अटायर' की लिस्ट में कौन से सितारे हैं शामिल। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'दिस इज अस' सीरीज की मशहूर अदाकारा मैंडी मूर ब्रैंडन मैक्सवेल के काफी अलग कलर कॉम्बिनेशन गाउन में नजर आईं। एमी में रेड और पिंक कलर कॉम्बिनेशन पहने पांच अभिनेत्रियों ने एंट्री ली लेकिन मैंडी के फ्लोटी गाउन की बात ही अलग है। 
विज्ञापन

3 of 6
मशहूर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की Brienne of Tarth तो याद होंगी। जी हां, एमी अवार्ड्स 2019 की बेस्ट ड्रेस केटेगरी में Gwendoline Christie भी शामिल हैं। मैरून और व्हाइट theatrical Gucci गाउन में पर्पल कारपेट पर एंट्री लेने वाली Gwendoline का लगा ही अंदाज देखने को मिला। 

4 of 6
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स की सांसा यानी सोफी टर्नर जोनस भी गजब की 'लूई विटों' ड्रेस में पर्पल कारपेट पर आईं। ब्लश पिंक लॉन्ग गाउन में सोफी काफी सोबर लग रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
'ऑरेंज इज न्यू ब्लैक' सीरीज की अदाकारा और LGBTQ+ वकील Laverne Cox खूबसूरत ड्रेस और एक बोल्ड मैसेज के साथ पर्पल कारपेट पर पहुंचीं। फेयरीटेल स्टाइल की tulle ड्रेस और ट्रांसजेंडर लोगों के रोजगार कानून पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर अपने क्लच पर खूबसूरत मैसेज लेकर पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गेम ऑफ थ्रोन्स की Cersei Lannister ने भी पर्पल कारपेट पर धमाकेदार एंट्री की। लॉन्ग फ्लॉल लेयर्ड गाउन में Lena Headey ब्रोक कलेक्शन की ड्रेस में पहुंचीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें