फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mehndi Tips: इस ईद हाथों पर नहीं चढ़ा मेहंदी का रंग? तुरंत अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

Sat, 21 Mar 2026 10:22 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mehndi Dark Colour Tips: मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए हाथों को साफ रखें, मेहंदी में नीलगिरी तेल मिलाएं, लगाने के बाद नींबू-चीनी का लेप लगाएं और कम से कम 6–8 घंटे तक मेहंदी न हटाएं। गर्माहट और सही देखभाल से रंग और गहरा होता है।
विज्ञापन
ईद पर मेहंदी का रंग गाढ़ा कैसे करें - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mehndi Ka Rang Gadha Kaise Kare: मेहंदी लगाना भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है, खासकर शादी, तीज-त्योहार और खास मौकों पर। आज ईद है और ईद पर खूबसूरत बढ़ाने के लिए महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। आपने भी इस ईद मेहंदी लगाई होगी लेकिन अभी तक आपके हाथों पर मेहंदी का गाढ़ा रंग नहीं आया है तो भी फिक्र न करें।

विज्ञापन


कई बार मेहनत से लगाई गई मेहंदी का रंग हल्का रह जाता है, जिससे पूरा लुक फीका लग सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चिंता न करें। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आपकी मेहंदी का रंग गहरा और खूबसूरत हो जाएगा।


मेहंदी लगाने से पहले हाथों की तैयारी करें

  • अगर आप आज मेहंदी लगाने जा रही हैं लेकिन वक्त रहते मेहंदी का रंग गाढ़ा न चढ़ने की टेंशन है तो ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से साबुन से धो लें। कोई क्रीम या तेल न लगाएं। इससे मेहंदी सीधे स्किन पर असर करेगी और रंग गहरा आएगा।
  • जिन लोगों को अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा करना है वो मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर ही लगाएं। जैसे नीलगिरी का तेल। चाय या कॉफी का पानी मिला सकती हैं। ये चीजें मेहंदी के रंग को नेचुरली डार्क बनाती हैं
  • मेहंदी लगाने के बाद नींबू-चीनी का इस्तेमाल करें। मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी का मिश्रण लगाएं। इससे मेहंदी लंबे समय तक चिपकी रहती है और रंग गहरा होता है।
  • मेहंदी को ज्यादा देर तक रखें। कम से कम 6-8 घंटे तक मेहंदी रखें। बेहतर परिणाम के लिए रातभर लगा रहने दें।
  • मेहंदी को गर्माहट देना जरूरी है। यानी मेहंदी सूखने के बाद लौंग का धुआं लें। गर्मी से रंग और गहरा हो जाता है।
  • अगर आपकी मेहंदी का रंग नहीं आया है तो हथेलियों को पानी से दूर रखें। तुरंत तो कभी भी मेहंदी पानी से नहीं धोनी चाहिए। मेहंदी हटाने के बाद 12 घंटे तक पानी से बचें। पानी से रंग हल्का पड़ सकता है।
  • मेहंदी हटाने के बाद हथेली पर सरसों का तेल या बाम लगाएं। इससे रंग और उभरकर आता है।

विज्ञापन

क्या न करें

  • मेहंदी लगाते समय AC या ठंडी जगह में न बैठें।

  • केमिकल वाली मेहंदी से बचें।

  • जल्दी-जल्दी मेहंदी न हटाएं।


अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा, खूबसूरत और लंबे समय तक टिके, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं। सही तैयारी और थोड़ी देखभाल से आपकी मेहंदी का रंग भी प्रोफेशनल जैसा डार्क और आकर्षक बन सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें